मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

लोस चुनाव : लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाराणसी,। लोकसभा चुनाव में नामांकन की तैयारियों को लेकर रविवार को

जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम ने सभी एआरओ एवं प्रभारी, नोडल

अधिकारियों के साथ कमिश्नरी सभागार में समीक्षा बैठक की।

बैठक में

उन्होंने कहा कि समस्त अधिकारी निर्वाचन से संबंधित सौंपी गई

जिम्मेदारियों का पूरी संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ निर्वहन करें।

निर्वाचन जैसे महत्त्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता

बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि नामांकन से संबंधित समस्त

तैयारियां पूर्ण रहें। कम्युनिकेशन प्लान, रूट चार्ट, वनरेबिलिटी मैपिंग

आदि का कार्य अविलंब पूर्ण कर लिया जाए। स्ट्रॉन्ग रूम आदि से संबंधित मैप

आदि तैयार करा लिया जाए।

जिलाधिकारी ने फार्म 12 डी के वितरण की

समीक्षा के दौरान कहा कि शत प्रतिशत फॉर्म वितरित हो जाए, सभी एआरओ यह

सुनिश्चित करें। बैठक में वीडियोग्राफी टीम, वीडियो सर्विलांस टीमों को

प्रशिक्षण दिए जाने, कैश, लीकर आदि की बरामदगी, एफ एस टी,एसएसटी टीमों

द्वारा जब्ती आदि की कार्यवाही, निर्वाचन सामग्री की तैयारी, निर्वाचन

कार्य में प्रयुक्त होने वाले पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था, मतगणना की

तैयारी, मॉडल एवं पिंक बूथों को चिन्हित कर वहां की जाने वाली आवश्यक

व्यवस्थाओं, मतदान कार्मिकों की ट्रेनिंग, निर्वाचन के दृष्टिगत आवश्यक

दवाइयों एवं एंबुलेंस की व्यवस्था आदि की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा

निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मतगणना, ईवीएम रिसीविंग की

फीडिंग आदि निर्वाचन संबंधी आवश्यक प्रक्रियाओं का डेमो भी करा लिया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक, एडीएमसिटी, एडीएम,

एडीएम प्रशासन/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सचिव वाराणसी विकास प्राधिकरण,

समस्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी, प्रभारी, नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें