मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव : राम दास आठवले बोले, राहुल गांधी भारत जोड़ो की कर रहे हैं नौटंकी , देश के दलित प्रधानमंत्री मोदी के साथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

देहरादून,। केंद्रीय राज्य मंत्री सामाजिक न्याय रामदास आठवले ने

गुरुवार को यहां कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो पार्टी 70

सालों में देश नहीं जोड़ पाई, अब उनके नेता राहुल गांधी भारत जोड़ने की

नौटंकी कर रहे हैं। देश के दलित प्रधानमंत्री मोदी के विकास के साथ खड़े

हैं।

देहरादून की हरिद्वार रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के

स्थापित मीडिया सेंटर में आज रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के

अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री सामाजिक न्याय रामदास आठवले पत्रकारों से

बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद रमेश पोखरियाल

निशंक, विधायक खजान दास, मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान सहित कई पदाधिकारी

मौजूद रहे।

इस दौरान रामदास आठवले ने कहा कि 10 सालों में देश

प्रगति की दिशा में तेजी से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री

मोदी ने 2019 में संसद में संविधान को माथा टेकर कहा था, संविधान को मजबूत

करने का काम करूंगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की संविधान बदलने की बात

सिर्फ अफवाह और प्रधानमंत्री मोदी को बदनाम करने की साजिश है। कानून

संशोधन को संविधान बदलना नहीं कह सकते हैं। दलित समाज को कांग्रेस और

इंडिया अघाड़ी केवल भ्रमित कर रहे हैं। इसलिए मोदी ने कहा था, संविधान

बचाने का काम हमारा है आप अपनी पार्टी बचाओ।

केंद्रीय राज्य मंत्री

आठवले ने कहा कि राहुल गांधी नरेन्द्र मोदी को गाली दे रहे हैं। नरेन्द्र

मोदी को गाली देकर आपको वोट नही मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने

भ्रष्टाचार पर ऐसा प्रहार किया कि कांग्रेस पूरी तरीके से टूट गई

है।प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार को जनता के सामने रखा। पहाड़ से

कांग्रेस नीचे गिर चुकी है। कांग्रेस सरकार में टू जी, कॉमवेल्थ जैसे कई

घोटालों हुए।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा का महज

नाटक कर रहे हैं। कांग्रेस 70 साल में तो भारत जोड़ने की बात कभी नहीं की।

गठबंधन के दो-दो मंत्री आज जेल में है। भाजपा किसी को जेल में नहीं डालती।

प्रधानमंत्री मोदी बाबासाहब के संविधान को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने

कहा कि मैं 3 बार कांग्रेस के साथ रहा, लेकिन कांग्रेस के भ्रष्टाचार को

देख मैंने पार्टी त्याग दी। आरपीआई पार्टी एनडीए के साथ जुड़ी है। बीते 8

साल से मैं एनडीए में साझीदार दल के रूप में शामिल हूं। इस मिशन को पूरा

करने के लिए मैं काम कर रहा हूं। अबकी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 बार और

कांग्रेस पार्टी की हार हो जाएगी और 40 भी पार नहीं कर पाएगी। केरल में अब

भाजपा की ताकत बढ़ गई है और पिछले लोकसभा चुनाव में केरल से कांग्रेस को

बढ़त मिली थी।

अठावले ने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का

महत्वपूर्ण कानून लाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सराहनीय कार्य किया

है। इस कानून से हिन्दू मुस्लिम और सभी धर्मों के लोगों में भाईचारा

बढ़ेगी। यह कानून मुस्लिम समाज और महिलाओं की सुरक्षा प्रदान करेगी। ये

कानून मुस्लिम विरोधी नहीं है। जनधन योजना में मुस्लिम समाज के लोगों को

लाभ मिल रहा है। मोदी सरकार मुस्लिम समाज के हितों का ख्याल रखती है।

उन्होंने एक सवाल पर कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। हम किसी को जेल में

नही डाल रहे हैं। शराब मामले में केजरीवाल के खिलाफ सुबूत हैं। उत्तराखंड

में मेरी पार्टी भाजपा उम्मीदवारों को और मजबूत करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें