मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

विपक्ष ने लोकसभा में नीट का मुद्दा उठाया, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया जवाब

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । लोकसभा में सोमवार को विपक्ष ने राष्ट्रीय

पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2024 में कथित अनियमितता का

मुद्दा उठाया। राहुल गांधी ने भारतीय परीक्षा प्रणाली को धोखाधड़ी बताया

वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पूरी शिक्षा व्यवस्था पर

सवाल उठाने काे गलत ठहराया।

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के

नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि पूरे देश के सामने यह स्पष्ट है कि

सिर्फ नीट में ही नहीं बल्कि सभी प्रमुख परीक्षाओं में हमारी परीक्षा

प्रणाली में बहुत गंभीर समस्या है। उन्होंने कहा कि मंत्री (धर्मेंद्र

प्रधान) ने खुद को छोड़कर सभी को दोषी ठहराया है। मुझे नहीं लगता कि वह

यहां जो कुछ हो रहा है, उसके मूल सिद्धांतों को भी समझते हैं।

उन्होंने

कहा कि मुद्दा यह है कि देश में लाखों छात्र हैं जो इस बात से बेहद चिंतित

हैं कि क्या हो रहा है। उनका मानना है कि भारतीय परीक्षा प्रणाली एक

धोखाधड़ी है। लाखों लोग मानते हैं कि अगर आप अमीर हैं और आपके पास पैसा है,

तो आप भारतीय परीक्षा प्रणाली को खरीद सकते हैं और यही भावना विपक्ष की भी

है।

नीट परीक्षा मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव

ने कहा कि यह सरकार पेपर लीक का रिकॉर्ड बनाएगी। कुछ केंद्र ऐसे हैं जहां

2,000 से अधिक छात्र पास हुए हैं। जब तक यह मंत्री (शिक्षा मंत्री

धर्मेंद्र प्रधान) हैं, छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा।

केंद्रीय

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विपक्ष के सवालों के आरोपों का जवाब

देते हुए कहा कि पिछले सात सालों में पेपर लीक का कोई सबूत नहीं मिला है।

यह (नीट) मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ

कह सकता हूं कि एनटीए के बाद 240 से अधिक परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की

गई हैं। प्रधान ने कहा कि विपक्ष के नेता का यह कहना कि देश की परीक्षा

प्रणाली बकवास है। मैं इसकी कठोर शब्दों में निंदा करता हूं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें