मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा में फिर उठी झांसी में एयरपोर्ट की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लोकसभा में फिर उठी झांसी में एयरपोर्ट की मांग

झांसी। झांसी-ललितपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग शर्मा ने शीतकालीन सत्र के दौरान एक बार फिर झांसी एयरपोर्ट निर्माण की मांग को पूरी दृढ़ता से सदन में उठाया। वह इससे पहले कई बार झांसी में एयरपोर्ट निर्माण को लेकर सरकार से आग्रह कर चुके हैं। सांसद अनुराग शर्मा ने विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बुंदेलखंड के निर्माण में एयरपोर्ट को एक अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए कहा कि झांसी सहित उत्तर प्रदेश में आने वाले सम्पूर्ण बुंदेलखंड क्षेत्र में किसी भी स्थान पर एयरपोर्ट न होने से आमजन को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा बुंदेलखंड में औद्योगिक विकास के लिए बड़े-बड़े प्रोजेक्ट स्थापित किए जा रहे हैं। ऐसे में एक सुदृढ़ एयर कनेक्टिविटी अत्यंत आवश्यक है। एयरपोर्ट बनने से क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा पर्यटन, व्यापार, निवेश व रोजगार के बड़े अवसर सृजित होंगे।सांसद ने सरकार से आग्रह किया कि एयरपोर्ट निर्माण से संबंधित सभी लंबित प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि झांसी एयरपोर्ट निर्माण का मार्ग जल्द से जल्द प्रशस्त हो सके और बुंदेलखंड के विकास की दिशा में यह ऐतिहासिक कदम आगे बढ़ सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें