मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

लोस चुनाव : उप्र में चौथे चरण के चुनाव प्रचार का शोर थमा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ,। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की 13 सीटों पर

शाम छह बजे प्रचार का शोर थम गया। प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर 130

प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जिसमें कन्नौज लोकसभा

सीट से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, खीरी सीट से भाजपा के

प्रत्याशी अजय मिश्रा टेनी पर सभी की नजर रहेगी।

लोकसभा

चुनाव में चौथे चरण के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों में आठ

सीटें सामान्य हैं तो पांच लोकसभा सीटें आरक्षित हैं। आगामी 13 मई को इन

सभी 13 लोकसभा सीटों शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, धौरहरा, सीतापुर, मिश्रिख,

उन्नाव, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, हरदोई, बहराइच पर

मतदान होना है।

उप्र निर्वाचन आयोग के लिए चौथे चरण में मतदान

प्रतिशत बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहने वाली है। अभी तक उप्र में

तीन चरणों में क्रमश: प्रथम चरण में 61.11 प्रतिशत, द्वितीय चरण में 54.90

प्रतिशत और तृतीय चरण में 57.55 प्रतिशत मतदान ही हो सका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें