मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव : दूसरे चरण के लोकसभा क्षेत्रों में अब तक 99.15 प्रतिशत मतदाता पर्चियां वितरित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर। लोकसभा आम चुनाव-2024 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए

दूसरे चरण के सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाता पर्ची एवं मार्गदर्शिका का

वितरण किया जा रहा है। निर्वाचन विभाग दूसरे चरण में मतदान वाले 13 लोकसभा

क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाता पर्ची (वोटर स्लिप) एवं

मार्गदर्शिका (वोटर गाइड) का वितरण कर रहा है। अभियान के तहत अब तक 99.15

प्रतिशत मतदाता पर्चियां एवं 99.49 प्रतिशत मतदाता मार्गदर्शिका वितरित की

जा चुकी है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया

कि दूसरे चरण के लिए कुल 27313870 मतदाता पर्चियां जबकि 6463534 मतदाता

मार्गदर्शिका वितरित की जा चुकी है। आओ बूथ चले अभियान के दौरान मतदान

केंद्र के साथ-साथ मतदाताओं के घर-घर जाकर भी मतदाता पर्चियों और

मार्गदर्शिका का वितरण किया जा रहा है। अभियान के तहत मतदाताओं तक

व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर वोटर स्लिप और गाइड देकर मतदान के लिए मनुहार की

जा रही है। इस अभियान में मतदाता उत्साह से भागीदारी कर रहे हैं। पहली बार

मतदान करने वाले मतदाताओं में वोटर स्लिप-गाइड को लेकर खासा उत्साह है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें