मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:23 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री रहते हुए जितना प्यार और आशीर्वाद मिला उतना ही आज भी मिल रहा है- वसुन्धरा राजे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बांरा । पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने कहा है कि उन्हें

मुख्यमंत्री रहते हुए लोगों का जितना प्यार और आशीर्वाद मिला, उतना ही

प्यार और आशीर्वाद आज भी मिल रहा है। जिसे पाकर मैं अभिभूत हूंऔर यही मेरी

सबसे बड़ी ताक़त है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक

सफ़लता मिलेगी और मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। राजे

भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत सिंह के समर्थन में देवरी, समरानिया, नाहरगढ़ और

किशनगंज में आयोजित सभाओं में बोल रही थी।

उन्होंने कहा कि आज कल दो

तरह के व्यक्ति चुनाव लड़ते हैं। एक लोगों की भलाई के लिए। लोगों की सेवा

के लिए और दूसरे ख़ुद की भलाई के लिए,ख़ुद की सेवा के लिए। भाजपा दिन रात

लोगों की भलाई के लिए सोचती है और कांग्रेस के लोग 24 घंटे लोगों से कमाई

के बारे में सोचते हैं। राजे ने कहा कि आपको तय करना है कमाई करने वालों को

जिताना है या भलाई करने वाले को। यहां से ऐसे लोग चुनाव लड़ रहे है

जिन्होंने पूरे राजस्थान में भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बनाया है। लोगों का खून

चूसने वाले वोट मांग रहे हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि आज मोदी के प्रयासों

से भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और अब वह दिन दूर

नहीं,जब मोदी तीसरी बार शपथ लेंगे और भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी

अर्थव्यवस्था बनेगा।

इस दौरान विधायक ललित मीणा,ज़िलाध्यक्ष नन्द लाल सुमन,नरेश सिकरवार,पारस जैन और मनोज चौधरी उपस्थित रहें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें