मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा के पक्ष में पडा हर एक वोट विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा- सीपी जोशी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जयपुर । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौडगढ़ लोकसभा क्षेत्र से

भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी ने शनिवार को बेगूं विधानसभा में 20 से अधिक

स्थानों पर जनसंपर्क किया।

जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में

बने रहने के लिए देश को भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जातिवाद, तुष्टिकरण और

परिवारवाद की आग में धकेल दिया, जनकल्याण और राष्ट्रनिर्माण के लिए कुछ

नहीं किया, जनता को सिर्फ वादे और नारे दिए। कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार

चरम पर था और अनगिनत घोटाले हुए, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था

कि दिल्ली से 100 रूपये भेजता हूं लेकिन जनता तक 15 रुपये ही पहुंचते है।

आतंकवादी आकर कहीं भी बम फोडकर चले जाते थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

सीपी जोशी ने कहा कि 2014 में देश की जनता ने भाजपा की मोदी सरकार को चुना

जिसने सत्ता में आते ही देश की मजबूती और विकास के प्रति संकल्प को दर्शाते

हुए भ्रष्टाचार और आतंकवाद पर कडा प्रहार किया। मोदी सरकार ने सभी

देशवासियों के बैंक में खाते खोले जिससे आज जनकल्याणकारी योजनाओं का पैसा

सीधे लाभार्थी के खाते में आने लगे और बिचौलियों का खात्मा हुआ। देश की

जनता ने देखा कि मोदी सरकार में किस प्रकार आतंकी घटनाओं का जवाब दुश्मन के

घर में घुसकर दिया जाता है। मोदी सरकार के दस सालों में अकल्पनीय काम हुए

है। जनता ने देश के सम्मान को बढ़ते देखा है, गरीब का कल्याण होते देखा है,

25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकलते देखा है, किसान का सम्मान होते

देखा है, युवाओं की उड़ान को देखा है, महिलाओं का सशक्तिकरण होते देखा है,

कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचते देखा है, युवाओं की उड़ान और

महिलाओं का सशक्तिकरण होते देखा है। जो काम कांग्रेस 55 सालों में नहीं कर

पाई उससे ज्यादा काम मोदी सरकार ने दस सालों में कर दिखाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें