मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

लोस चुनाव : प्रतापगढ़ में सबसे छोटी जनता दल और सबसे बड़ी जीत अपना दल की

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

प्रतापगढ़,। प्रतापगढ़ लोकसभा सीट 1957 में अस्तित्व में आई है, इससे

पहले इस इलाके का बड़ा हिस्सा फूलपुर लोकसभा सीट के तहत आता था। यहां 16

लोकसभा चुनाव में 11 बार राज परिवार से जुड़े सदस्य जीतने में सफल रहे। इस

सीट पर अब तक सबसे छोटी जीत जनता दल और सबसे बड़ी जीत अपना दल सोनेलाल के

खाते में दर्ज है। बता दें, पिछले दो चुनाव में ये सीट एनडीए के कब्जे में

है। 2014 में अपना दल सोनेलाल और 2019 में भाजपा विजयी रही।

सबसे छोटी जीत जनता दल के खाते में

10वीं

लोकसभा के लिए वर्ष 1991 के आम चुनावा में इस सीट पर मुकाबला जनता दल और

भारतीय जनता पार्टी के बीच था। जनता दल की टिकट पर अभय प्रताप सिंह मैदान

में थे। उन्हें 110,838 (30.68 प्रतिशत) वोट मिले। दूसरे स्थान पर रहे

भाजपा प्रत्याशी उदय राज मिश्रा को 107,142 (29.66 प्रतिशत) वोट हासिल हुए।

कांटे की टक्कर में मात्र 3696 वोटों के अंतर से जनता दल प्रत्याशी ने ये

मुकाबला जीत लिया। चुनाव में 3 लाख 61 हजार 266 वोटरों ने अपने मताधिकार का

प्रयोग किया। मुकाबले में 27 प्रत्याशी मैदान में थे और इस चुनाव में

40.30 फीसदी वोटिंग हुई। गौरतलब है, 1989 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी

राजा दिनेश सिंह 4206 और 1999 के आम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी

राजकुमारी रत्ना सिंह ने 6003 वोटों के अंतर से जीतकर दिल्ली पहुंचे थे।

सबसे बड़ी जीत अपना दल का मिली

प्रतापगढ़

संसदीय सीट पर सबसे बड़ी जीत अपना दल सोनेलाल के प्रत्याशी कुंवर हरिवंश

सिंह को 2014 के आम चुनाव में हासिल हुई। एनडीए के सहयोगी अपना दल सोनेलाल

के प्रत्याशी हरिवंश सिंह को 375,789 (42.01 प्रतिशत) वोट हासिल हुए। वहीं

दूसरे स्थान पर रहे बसपा के आसिफ निजामुद्दीन सिद्दीकी के खाते में 207,567

(23.20 प्रतिशत) वोट आए। अपना दल प्रत्याशी ने एक लाख, 68 हजार 222 वोटों

के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की। इस सीट पर ये अब तक की सबसे बड़ी जीत के तौर

पर दर्ज है। कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमारी रत्ना सिंह और सपा के प्रमोद

कुमार सिंह तीसरे और चौथे स्थान पर रहे। दोनों की जमानत जब्त हुई।

1977

के आम चुनाव में भारतीय लोकदल प्रत्याशी रूप नाथ सिंह यादव ने 149,320

वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। वहीं 2019 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी

संगम लाल गुप्ता 117,752 वोटों के अंतर से जीते थे। उल्लेखनीय है कि 2024

के चुनाव में संगम लाल गुप्ता भाजपा की टिकट पर मैदान में हैं। उनकी कोशिश

इस सीट पर सबसे बड़ी जीत दर्ज करने की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें