मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

लोस चुनाव : लखनऊ में 1996 में थे सबसे अधिक 58 प्रत्याशी, जीते थे अटल बिहारी बाजपेई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ,। लखनऊ के बारे में ऐसा कहा जाता है कि भगवान राम ने अपने

छोटे भाई लक्ष्मण के लिए यह शहर बसाया था। लखनऊ संसदीय सीट देश की वीआईपी

सीटों में शुमार है। इस सीट के नतीजों पर देशभर की नजरें टिकी रहती हैं।

1952 में यहां से पहले चुनाव में 4 प्रत्याशी मैदान में थे। इस चुनाव के

बाद कभी इतने कम प्रत्याशी मैदान में नहीं उतरे। सबसे ज्यादा प्रत्याशी

1996 के आम चुनाव मैदान में उतरे थे। बता दें, पिछले 67 वर्षों में लखनऊ

लोकसभा सीट से कुल 361 प्रत्याशी चुनाव मैदान अपनी किस्मत आजमाने उतरे।

पहले चुनाव में थे 4 प्रत्याशी

1952

के आम चुनाव में लखनऊ से प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन विजया

लक्ष्मी पंडित सांसद चुनी गई थीं। इस चुनाव में चार प्रत्याशी मैदान में

थे, जिसमें 1 निर्दलीय था। विजय लक्ष्मी पंडित को 102,764 (69.17%) वोट

मिले। वहीं दूसरे स्थान पर रहे भारतीय जनसंघ प्रत्याशी हरगोविंद दयाल को

35,112 (23.63%) वोट हासिल हुए थे। इस चुनाव में 1 लाख 48 हजार 569

मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

जब मैदान में उतरे 58 उम्मीदवार

11वीं

लोकसभा चुनाव में लखनऊ संसदीय सीट से रिकार्ड 58 प्रत्याशी मैदान में

उतरे। इसमें 43 निर्दलीय और 3 महिला उम्मीदवार शामिल थे। ये चुनाव भाजपा

प्रत्याशी अटल बिहारी वाजपेई ने जीता था। अटल जी को 394,865 (52.25%) वोट

हासिल हुए थे। वहीं दूसरे स्थान पर रहे समाजवादी पार्टी प्रत्याशी सिने

स्टार राजबब्बर को 276,194 (36.55%) वोट मिले। अटल बिहारी बाजपेई ने 1 लाख

18 हजार 671 वोट के अंतर से राजबब्बर को शिकस्त दी थी। बहुजन समाज पार्टी

(बसपा) प्रत्याशी वेद प्रकाश ग्रोवर तीसरे स्थान पर रहे, उन्हें 42,993

(5.69%) वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी 19,042 (2.52%) वोट हासिल कर चौथे

स्थान पर रहा। इस चुनाव में बसपा और कांग्रेस की जमानत जब्त हुई। इस चुनाव

में 51.73 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं 7 लाख 55 हजार 746 वोटरों ने अपना

मताधिकार का प्रयोग किया।

2024 के चुनाव का हाल

18वीं

लोकसभा के चुनाव में लखनऊ संसदीय सीट से कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

हैं। भाजपा से राजनाथ सिंह, बसपा से मोहम्मद सरवर मलिक, सपा से रविदास

मेहरोत्रा, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया से मो0 अहमद उर्फ रिंकू,

मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल से कपिल मोहन चौधरी, हिन्दु समाज पार्टी से गौरव

वर्मा, किसान विश्व पार्टी से बृजेश कुमार यादव, सरवर पार्टी से सरवर अली,

निर्दलीय प्रत्याशियों में अखंड प्रताप सिंह, इश्तियाक अली है।

कब कितने रहे उम्मीदवार

1952-04

1957-05

1962-06

1967-08

1971-06

1977-07

1980-22

1984-40

1989-28

1991-31

1996-58

1998-14

1999-15

2004-32

2009-41

2014-29

2019-15

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें