मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:21 · नई दिल्ली संस्करण

लोस चुनाव : फतेहपुर सीकरी में राजकुमार के सामने पिछली जीत को और बुलंद करने की चुनौती

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

लखनऊ । 2019 के आम चुनाव में प्रदेश में दूसरी सबसे बड़ी जीत

फतेहपुर सीकरी के मौजूदा सांसद राजकुमार चाहर के नाम दर्ज है। बुलंद दरवाजे

के लिए विश्व प्रसिद्ध फतेहपुरी सीकरी संसदीय सीट से भाजपा ने दूसरी बार

राजकुमार चाहर को मैदान में उतारा है। चाहर के सामने पिछले चुनाव में मिली

बुलंद जीत को और बुलंद करने की चुनौती है। बता दें, 2019 के चुनाव में

प्रदेश में सबसे बड़ी जीत गाजियाबाद से भाजपा प्रत्याशी वी0के0 सिंह को

मिली थी।

4 लाख 95 हजार मतों से जीते थे चाहर

2019

के आम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने कांग्रेस के राज बब्बर

को हराया था। इस चुनाव में 15 कुल 15 प्रत्याशी मैदान में थी। कुल 10 लाख

37 हजार 151 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। राजकुमार को

667,147 (64.24%) वोट हासिल हुए। कांग्रेस के राज बब्बर के खाते में

172,082 (16.57% ) वोट आए। वहीं तीसरे स्थान पर रहे बसपा प्रत्याशी

श्रीभगवान शर्मा को 168,043 (16.18%) मत प्राप्त हुए। राजकुमार चाहर ने 4

लाख 95 हजार 65 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। 2019 के चुनाव में

प्रदेश में सबसे बड़ी जीत गाजियाबाद से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री

वीके सिंह को मिली थी। वीके सिंह ने सपा प्रत्याशी सुरेश बंसल को 501,500

वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त दी थी।

फतेहपुरी सीकरी सीट में हुए तीन चुनाव

फतेहपुरी

सीकरी सीट 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। 2009 में इस सीट पर

हुए पहले चुनाव में बसपा की सीमा उपाध्याय ने 30.19 फीसदी वोट के साथ जीत

हासिल की। कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर 28.75 फीसदी वोट पाकर दूसरे स्थान

पर रहे। इस चुनाव में भाजपा 22.56 फीसदी और सपा 15.74 फीसदी वोटों के साथ

तीसरे और चौथे स्थान पर रहे। इस चुनाव में 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

उतरे थे। कुल 693,904 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

2014 के चुनाव में पहली बार खिला कमल

2014

के चुनाव में कुल 28 प्रत्याशी मैदान में थे। कुल 967,968 मतदाताओं ने

अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। भाजपा प्रत्याशी बाबू लाल ने 426,589

(44.06%) मत हासिल कर यहां पहली बार कमल खिलाया। बसपा उम्मीदवार सीमा

उपाध्याय 253,483 (26.18%) वोट के साथ दूसरे स्थान पर रही। सपा प्रत्याशी

रानी पक्षलिका सिंह 22.04 फीसदी और राष्ट्रीय लोकदल के अमर सिंह 2.50 फीसदी

वोटों के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर रहे।

2024 के चुनाव का हाल

भाजपा

ने इस सीट पर तीसरी बार कमल का फूल खिलाने की जिम्मेदारी राजकुमार चाहर को

सौंपी है। चाहर दूसरी बार इस सीट से चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस व सपा

गठबंधन के प्रत्याशी रामनाथ सिंह सिकरवार से उन्हें कड़ी टक्कर मिल रही है।

बसपा ने ब्राह्मण उम्मीदवार पंडित रामनिवास शर्मा को उतारकर यहां की लड़ाई

दिलचस्प बना दी है। यह देखना अहम होगा कि राजकुमार चाहर पिछले चुनाव में

मिली बुलंद जीत को और कितनी बुलंदी पर पहुंचा पाते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें