लोस चुनाव : मोदी ने बढ़ाया फासला, उप्र में एनडीए और इंडी गठबंधन में कांटे की टक्कर
लखनऊ,। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की मतगणना में सुबह दस बजे
तक मिले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 35, समाजवादी पार्टी 34, कांग्रेस 8,
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) 2, अपना दल (सोनेलाल) और आजादी समाज पार्टी कांशी
राम 1-1 सीट पर बढ़त बनाये हुये हैं।
वाराणसी में
प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी
ने कांग्रेस के अजय राय से 23 हजार से अधिक मतों की बढ़त बना ली है जबकि
इंडी गठबंधन में शामिल सपा के अखिलेश यादव एवं उनकी धर्मपत्नी डिम्पल यादव
के अलावा कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी अपनी-अपनी सीट पर बढ़त बनाए हुए
हैं। अमेठी में कांग्रेस के किशोरी लाल भाजपा की स्मृति इरानी कड़ी टक्कर
दे रहे हैं। मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी 64595 मतों से आगे चल रही
हैं। लखनऊ से भाजपा के राजनाथ सिंह 6269 वोटों से आगे चल रहे हैं। कैसरगंज
से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह 16492 से अपनी बढ़त बनाए हुए हैं।
फैजाबाद से भाजपा के लल्लू सिंह 275 वोटों से आगे चल रहे हैं।
मीरजापुर
से एनडीए में शामिल अपना दल सोनेलाल की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल 84 वोटों
से आगे चल रही हैं। बागपत से एनडीए के सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी
डॉ. राजकुमार सांगवान 16 हजार से ज्यादा वोटों से आगे है। फतेहपुर में
भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति अपने निकटतम प्रतिद्धंदी सपा के नरेश
उत्तम से 2937 अधिक मतों से बढ़त बनाए हुए है।
वहीं
कन्नौज से सपा प्रमुख अखिलेश यादव 36726 वोटों से आगे चल रहे हैं।
फिरोजाबाद में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी अक्षय यादव 2885 वोटों से
आगे चल रहे हैं। आजमगढ से सपा उम्मीदवार धर्मेन्द्र यादव अपने निकटतम
प्रतिद्धंदी भाजपा के दिनेश लाल यादव निरूहुआ से लगभग छह हजार मतों से आगे
हैं। गोण्डा में भाजपा के कीर्तिवर्धन सिंह 17615 वोटों से अपनी बढ़त बनाए
हुए हैं।
गोरखपुर में भाजपा उम्मीदवार रविकिशन ने अपने
निकटतम प्रतिद्धंदी सपा की काजल निषाद से 13509 हजार से अधिक मतों की बढत
बना ली है। बरेली में भाजपा के छत्तर पाल सिंह गंगवार सपा उम्मीदवार से छह
हजार से अधिक मतों से आगे हैं।
बहराइच में भाजपा के आनंद
कुमार सपा के रमेश चन्द्र से 9975 मतों से आगे चल रहे है। झांसी से भाजपा
के अनुराग शर्मा कांग्रेस के प्रदीप जैन आदित्य से 15 हजार से अधिक मतों से
आगे चल रहे है।





