मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

लोस चुनाव : मेरठ सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी हार-जीत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मेरठ,। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर 22 उम्मीदवारों ने अपने

नामांकन पत्र जमा किए हैं। अभी तक के समीकरणों के हिसाब से मेरठ सीट पर

त्रिकोणीय मुकाबले में हार-जीत फंसी हुई है। समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज

पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

मेरठ

लोकसभा सीट 22 उम्मीदवारों ने अपना परचा भरा है। भाजपा से अरुण गोविल, सपा

से सुनीता वर्मा, सपा से ही अतुल प्रधान, बसपा से देवव्रत त्यागी,

स्वतंत्र जनता पार्टी से धरमराज छवरिया, निर्दलीय राकेश उपल, निर्दलीय

प्रमोद कुमार, सबसे अच्छी पार्टी से अफजल, राष्ट्रीय समाज दल से रामशरण

सैनी, राष्ट्रीय जन संचार दल से सोनू कुमार, जय समता पार्टी से धर्मवीर,

सोशल डेमोक्रेटिव पार्टी ऑफ इंडिया से आबिद हुसैन, निर्दलीय जयपाल सिंह

उर्फ जेपी सिंह, मजलूम समाज पार्टी से लियाकत, जय हिंद नेशनल पार्टी से

हिमांशु, राष्ट्रीय शोषित पार्टी से भूपेंद्र, भारतीय जनता दल से राजेश

गिरि, निर्दलीय अनिल कुमार, पब्लिक पॉलिटिकल पार्टी से मोहम्मद रिजवान,

राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्या) से भूपेंद्र सिंह, निर्दलीय मयंक कुमार

निर्दलीय और निर्दलीय मोहम्मद अफजाल ने नामांकन पत्र जमा किए हैं।

नामांकन

जमा करने के बाद शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। सोमवार को नाम

वापस लिए जा सकेंगे। मेरठ सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। भाजपा के अरुण

गोविल, बसपा के देवव्रत त्यागी और सपा की सुनीता वर्मा चुनाव मैदान में है।

भाजपा के पक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी

आदित्यनाथ, राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी जनसभा कर चुके हैं। सपा

और बसपा के स्टार प्रचारक अभी चुनाव प्रचार करने नहीं उतरे हैं। मेरठ में

23 अप्रैल को बसपा अध्यक्ष मायावती की रैली प्रस्तावित है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें