मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

लोस चुनाव : भाजपा की दस वर्ष में पहचान झूठ और लूट की बनी : अखिलेश यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

मेरठ,। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को

मेरठ में मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार सुनीता वर्मा के

समर्थन में जनसभा की। उन्होंने कहा कि दस साल में भाजपा की पहचान झूठ और

लूट की बन गई है।

हापुड़ रोड स्थित हाजीपुर गांव में आयोजित

जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मेरठ सीट के टिकट को

लेकर बहुत चर्चा हुई है। सामने वाले दल ने भी बहुत चर्चा की। पहले चरण के

चुनाव से खबरें आ रही है कि पश्चिम की हवा भाजपा का सफाया करने जा रही है।

भाजपा का पहला शो ही फ्लॉप हो गया है। इनके घिसे-पिटे डायलॉग भी जनता सुनना

नहीं चाहती है। भाजपा के नेताओं की कहानी भी कोई सुनना नहीं चाहता है।

भाजपा की दस वर्ष में पहचान झूठ और लूट की बनी है। भाजपा जितना झूठ किसी दल

ने नहीं बोला होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने तीन

काले कानून लागू किए थे, उस समय यहां के किसानों ने दिल्ली में जाकर धरना

दिया था। पुलिस किसानों के ट्रैक्टरों को पकड़ लेती थी। किसान घबराया नहीं

और सालों तक लड़ता रहा। किसानों के आंदोलन से घबरा कर सरकार को तीनों काले

कानून वापस लेने पड़े। किसान एमएसपी की कानूनी अधिकार की मांग कर रहा है,

लेकिन सरकार सुन नहीं रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि

आईएनडीआईए गठबंधन के जितने पर किसानों को एमएसपी का कानूनी अधिकार दिया

जाएगा। किसान खुशहाल होने पर गरीबी अपने आप मिटनी शुरू हो जाएगी। जिस सरकार

ने किसान को धोखा दिया हो और नौजवानों को परेशान किया हो, वह सरकारी नहीं

बचेगी।

उन्होंने कहा कि परीक्षाओं के पेपर लीक होने से नौजवान

निराश है। सभी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। पुलिस भर्ती की परीक्षा

लाखों युवाओं ने दी थी। सरकार ने जान-बूझकर परीक्षा का पेपर लीक करा दिया।

परीक्षा रद्द कराने को युवा सड़कों पर आ गए। सरकार को झुकना पड़ा और परीक्षा

रद्द हो गई।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि मेरठ में प्रधानमंत्री

भी आए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घबराए हुए हैं और कई बार आ चुके

हैं। 60 लाख युवा पुलिस भर्ती परीक्षा नहीं दे पाए। सरकार ने उनका भविष्य

अंधकार में डाल दिया। इनके परिवार की संख्या एक करोड़ 80 लाख लोग परेशान है।

80 लोकसभा में भाजपा का इतना वोट कम हुआ है। इससे भाजपा का सफाया हो

जाएगा।

उन्होंने कहा कि अग्निवीर जैसी आधी-अधूरी नौकरी को युवा

स्वीकार नहीं कर रहा है। आईएनडीआईए सरकार बनने पर अग्निवीर योजना लागू नहीं

होगी और पहले की तरह सेना की भर्ती होगी। हर मुद्दे पर भाजपा सरकार फेल हो

गई है।

इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, महानगर

अध्यक्ष आदिल चौधरी, विधायक शाहिद मंजूर, विधायक रफीक अंसारी, विधायक अतुल

प्रधान, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, आआपा के अध्यक्ष अंकुश चौधरी,

पूर्व विधायक योगेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें