मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

लोस चुनाव : जब फतेहपुर के चुनाव मैदान में उतरे 55 प्रत्याशी, जीते थे विशम्भर निषाद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ,। फतेहपुर लोकसभा संसदीय सीट का क्षेत्र गंगा और यमुना के

बीच बसा हुआ है। यहां कांग्रेस से लेकर सपा, बसपा और बीजेपी सहित जनता

चुनाव जीत दर्ज कर चुकी है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह ने इसी

सीट से जीतकर देश की कमान संभाली थी। इस सीट पर अब तक सबसे कम 03 और सबसे

ज्यादा 55 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। बता दें, बता दें,

पिछले 67 वर्षों में फतेहपुर लोकसभा सीट से कुल 233 प्रत्याशी चुनाव मैदान

अपनी किस्मत आजमाने उतरे।

1977 में चुनाव मैदान में उतरे 2 उम्मीदवार

आपातकाल

के बाद 1977 में हुए आम चुनाव में फतेहपुर सीट पर भारी उथल पुथल देखने को

मिली। देशभर की तरह इस सीट से भी कांग्रेस के तम्बू उखड़ गये। इस चुनाव में

फतेहपुर सीट से 03 प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में उतरे। भारतीय लोकदल के

प्रत्याशी बशीर अहमद ने 1 लाख 70 हजार 489 वोटों के अंतर से बड़ी जीत हासिल

की। बशीर अहमद को 227,808 (78.58%) वोट प्राप्त हुए। वहीं दूसरे स्थान पर

रहे कांग्रेस उम्मीदवार संतबख्श सिंह को 57,319 (19.77%) वोट हासिल हुए।

तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय देवपाल सिंह को 4789 (1.65%) वोट मिले। इस

चुनाव में 48.04 फीसदी मतदान हुआ था। कुल 2 लाख 89 हजार 916 वोटरों ने

अपना मताधिकार का प्रयोग किया था।

1996 के चुनाव मैदान में 55 उम्मीदवार

11वीं

लोकसभा चुनाव में फतेहपुर संसदीय सीट से रिकार्ड 55 प्रत्याशी चुनाव मैदान

में अपनी किस्मत आजमाने उतरे, इसमें 46 निर्दलीय थे। ये चुनाव बहुजन समाज

पार्टी (बसपा) प्रत्याशी विश्म्बर नाथ निषाद ने 23,474 वोटों के अंतर से

जीता था। विशम्बर नाथ को 135,043 (33.36%) वोट हासिल हुए थे। वहीं दूसरे

स्थान पर रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी महेन्द्र प्रताप नारायण को

111,569 (27.56%) वोट मिले। जनता दल के कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कक्कू सिंह

को 73,501 वोट मिले और वो तीसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस प्रत्याशी

रामप्यारे पाण्डेय को 7870 वोट हासिल हुए। कांग्रेस प्रत्याशी सातवें

स्थान पर रहा। 55 में से कुल 52 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई। इस चुनाव

में 36.26 फीसदी मतदान हुआ था। कुल 4 लाख 4 हजार 758 वोटरों ने अपना

मताधिकार का प्रयोग किया था।

2024 के चुनाव का हाल

18वीं

लोकसभा के चुनाव में फतेहपुर संसदीय सीट से कुल 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान

में हैं, इसमें चार निर्दलीय शामिल हैं। प्रमुख दलों में भाजपा से साध्वी

निरंजन ज्योति, सपा से नरेश चन्द्र उत्तम पटेल, ज्योति और बसपा से मनीष

सिंह सचान चुनाव मैदान में हैं।

कब कितने रहे उम्मीदवार

1952-08

1957-06

1962-04

1967-04

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें