मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:54 · नई दिल्ली संस्करण

लोकेश कनकराज ने 'सिराई' से रिलीज किया विक्रम प्रभू का फर्स्ट लुक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

चेन्नई। मशहूर डायरेक्टर लोकेश ने शनिवार को 'सिराई' फिल्म से एक्टर विक्रम प्रभू का फर्स्ट लुक जारी किया।

इस फिल्म को सुरेश राजकुमारी डायरेक्ट कर रहे हैं, जिसमें विक्रम के साथ एलके अक्षय कुमार भी लीड रोल में हैं। यह फिल्म फेमस प्रोड्यूसर एसएस ललित कुमार के सेवन स्क्रीन स्टूडियोज ने प्रोड्यूस की है।

लोकेश कनकराज ने एक्स पर लिखा, "'सिराई' का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए बहुत खुश हूं। इस फिल्म से डेब्यू करने जा रहे एलके अक्षय कुमार को मेरी शुभकामनाएं और बधाई। विक्रम प्रभू और पूरी स्टारकास्ट को भी बधाई। साथ ही सेवन स्क्रीन स्टूडियो के ललित सर को जन्मदिन की बधाई।"

इस फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इसे लिखा है डायरेक्टर तमीज़ ने, जिन्होंने लोगों के द्वारा सराही गई फिल्म 'तानकरन' बनाई थी। ये कहानी उनके व्यक्तिगत अनुभव से जुड़ी है।

डायरेक्टर सुरेश राजकुमारी, जो मशहूर डायरेक्टर वेट्रिमारन की सह-निर्देशक हैं, उन्होंने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। इसकी स्टोरी एक पुलिस अधिकारी और जेल में कैद एक संदिग्ध के इर्द-गिर्द घूमेगी।

विक्रम प्रभू इसमें लीड रोल प्ले कर रहे हैं। एक्ट्रेस अनंता इसमें उनकी साथी के रूप में दिखाई देंगी। इस फिल्म से प्रोड्यूसर एसएस ललित कुमार के बेटे एलके अक्षय बतौर एक्टर फिल्मी दुनिया में कदम रखेंगे। अभिनेत्री अनिशमा अक्षय के अपोजिट दिखाई देंगी।

प्रोड्यूसर ने इस फिल्म में काफी पैसा लगाया है। इसकी टेक्निकल टीम काफी बड़ी है। ये बड़े बजट वाली मूवी है। इसका म्यूजिक जस्टिन प्रभाकरन ने तैयार किया है। फिलोमिन राज इसकी एडिटिंग करने वाले हैं। सिमेटोग्राफर मदेश माणिकम इससे जुड़े हुए हैं। प्रभू ने इसके स्टंट डायरेक्ट किए हैं।

अरुण और माणिकम इसके दो एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। इस फिल्म की शूटिंग चेन्नई, सिवागंगई और वेल्लोर में हुई है। फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन के फाइनल स्टेज पर है। फिल्म की रिलीज डेट अभी तय नहीं है, लेकिन मेकर्स का कहना है कि वे बहुत जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें