लोकसभा अध्यक्ष ने देशवासियों को दी जन्माष्टमी की बधाई
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जन्माष्टमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बधाई संदेश में कहा है, 'मैं कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देता हूँ।'
बिरला ने कहा है, "प्रभु कृष्ण ने मानव रूप में अवतार लेकर समूची मानवजाति को बुराई पर अच्छाई का संदेश दिया, क्योकि उनका यह स्वरूप बुरी ताकतों के विरुद्ध अनवरत संघर्ष का प्रतीक है। बाल कृष्ण के अलौकिक और दिव्य रूप से विश्व को अन्याय और अत्याचार से मुक्ति मिली तथा आशा, सकारात्मकता और निस्वार्थ भाव का संचार हुआ। जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर आइए, हम सब मिलकर जरूरतमंदों और उपेक्षित वर्ग के लोगों के कल्याण का संकल्प करें तथा अपने जीवन में सत्य, शांति और सद्भाव के गुणों को आत्मसात करें।"लोकसभा अध्यक्ष ने आगे कहा, "मैं कामना करता हूं कि ज्ञान और साहस के प्रतीक प्रभु कृष्ण कोविड 19 के इस संकटमय काल में हम सभी के दुखों को दूर करें। जय श्री कृष्ण।"





