मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक स्थगित हुई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लोकसभा की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक स्थगित हुई

नई दिल्ली। लोकसभा की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक स्थगित हो गई है। सदन शुक्रवार को भारी हंगामे और विपक्ष के विरोध के कारण लगातार बाधित रहा। विपक्षी सांसदों ने सदन के वेल में उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे शोरगुल बना रहा। इस कारण सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी को दिनभर के लिए कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। लोकसभा की कार्यवाही हर रोज की तरह शुक्रवार को हंगामे के साथ शुरू हुई। विपक्ष की नारेबाजी और विरोध के बीच लगभग 20 मिनट प्रश्नकाल चला, लेकिन हंगामा बढ़ने पर स्पीकर ओम बिरला ने कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक स्थगित किया। इसके बाद 12 बजे भी कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों ने हंगामा किया। इस हंगामे के बावजूद सदन में कुछ आवश्यक कार्य निपटाए गए। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स विधेयक 2025 को, जिसे सेलेक्ट कमिटी से रिपोर्ट के साथ लाया गया था, औपचारिक रूप से वापस ले लिया। इस वापसी को हंगामे के बीच वॉयस वोट के जरिए मंजूरी दी गई। दोपहर बाद सदन की अध्यक्षता कर रहे कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने विपक्ष के सदस्यों से वेल खाली करने की कई बार अपील की और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी चिंताओं पर ध्यान दिया जाएगा। उनके बार-बार अनुरोधों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। विपक्ष के भारी हंगामे के कारण फिर दोपहर 3 बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। हालांकि, तीसरी बार कार्यवाही शुरू होने पर भी हंगामा नहीं रुका। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि विपक्षी सदस्यों के पास जनहित के मुद्दे उठाने का अवसर होता है, लेकिन बहुत दुख की बात है कि निजी विधेयकों पर चर्चा के समय को भी विपक्ष ने बर्बाद किया है। किरेन रिजिजू ने सदन में फिर दोहराया कि सरकार नियम के तहत चर्चा के लिए तैयार है। इसके बावजूद, विपक्ष की नारेबाजी जारी रही। विपक्षी सदस्यों के नेता बैनर-पोस्टर लेकर वेल में पहुंचे। लगातार हंगामा और नारेबाजी के कारण कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने कार्यवाही को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया। अब सोमवार सुबह 11 बजे संसद की कार्यवाही शुरू होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें