मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

लोस चुनाव : उप्र के मतदान वाले जिलों में ईवीएम गड़बड़ होने की शिकायतें मिलीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ,। उत्तर प्रदेश के प्रथम चरण में आठ सीटों पर मतदान हो

रहा है। मतदान को अभी कुछ घंटे नहीं बीते की ईवीएम खराब होने शिकायतें शुरू

हो गयी है। जनपद रामपुर में यह खबर है कि आधे घंटे तक मतदान प्रभावित रहा।

उत्तर प्रदेश की सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना

(अ0जा0), मुरादाबाद, रामपुर तथा पीलीभीत लोकसभा सीटों पर प्रथम चरण का

मतदान जारी है। मतदान बूथों पर मतदाता सुबह से ही लाइन में लगे हुए हैं।

ऐसे में कई बूथों पर ईवीएम के गड़बड़ होने के मामले भी सामने आ रहे हैं।

जनपद

मुरादाबाद में बूथ संख्या 166 पर ईवीएम मशीन में खराबी के कारण समय से

मतदान शुरू नहीं हो सका। पीठासीन अधिकारी की सूचना पर माइक्रो ऑब्जर्वर

भानु प्रताप सिंह ने दूसरी ईवीएम की व्यवस्था कराई। मॉकपोल की कार्रवाई

पूरी होने के बाद संबंधित बूथ पर कुछ ही देर में मतदान शुरू हो सका।

इसी

तरह जनपद रामपुर के मोहल्ला झंडा स्थित हामिद इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 86

पर वोटिंग शुरू नहीं हुई। आधा घंटे के करीब मतदान प्रभावित रहा। मोहल्ला

झंडा स्थित हामिद इंटर कॉलेज में मतदान प्रभावित होने के बाद जिलाधिकारी और

एसएसपी पहुंचे।

सहारानपुर जनपद के कैराना क्षेत्र के एक बूथ संख्या

227 पर ईवीएम खराब होने की शिकायत मिली। पीलीभीत में बीसलपुर के ही

परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर ईवीएम के खराब होने से पौन

घंटे मतदान बाधित रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें