मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

लोस चुनाव : 26 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान, 18 लाख मतदाता करेंगे मतदान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

राजनांदगांव । चुनाव आयोग ने राजनांदगांव लोकसभा के लिए दूसरे चरण

में 26 अप्रैल को मतदान की तारीख तय की है। दूसरे चरण में राजनांदगांव के

अलावा कांकेर और महासमुंद में भी मतदान होगा।

राजनांदगांव संसदीय

क्षेत्र के कुल 18 लाख 65 हजार 175 मतदाता भाजपा-कांग्रेस समेत अन्य

राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की किस्मत तय करेंगे। तारीख की घोषणा होते

ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर संजय

अग्रवाल ने सख्ती से जिले में आचार संहिता का पालन करने के निर्देश दिए

हैं।

चुनाव की तारीख के ऐलान होते ही आदर्श आचार संहिता समूचे

संसदीय क्षेत्र में प्रभावी रूप से लागू हो गई है। राजनांदगांव संसदीय

क्षेत्र में कुल 8 विधानसभा है। जिसमें 5 में कांग्रेस और तीन में भाजपा का

कब्जा है। चुनाव के दौरान पूरे संसदीय क्षेत्र में सियासी उठापटक रहेगा।

ऐसे में कानून व्यवस्था को लेकर भी पुलिस की व्यापक तैयारी है। एसपी मोहित

गर्ग राजनांदगांव जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए लगातार बैठकें

कर रहे हैं।

95 लाख खर्च कर सकेंगे प्रत्याशी

चुनाव आयोग ने

राजनीतिक दलों के लिए खर्च की सीमा भी तय कर दी है। चुनाव प्रचार के लिए

आयोग ने 95 लाख रुपये खर्च की सीमा निर्धारित दी है। चुनाव लड़ने वाले

सामान्य अभ्यर्थियों को 25 हजार और अनुसूचित जाति जनजाति के उम्मीदवारों को

12 हजार 500 रुपए जमा करने होंगे। वहीं निर्वाचन व्यय के लिए आयोग ने 95

लाख रुपये की छूट दी है। चुनाव प्रचार के दौरान आयोग के पर्यवेक्षक

अभ्यर्थियों के खर्च पर नजर रखेंगे। वित्तीय प्रेक्षकों के अलावा अन्य

प्रेक्षकों की जल्द जिले में आमद होगी। निर्वाचन हेतु अभ्यर्थियों को एक

पृथक बैंक अकाउंट खोलना होगा। अभ्यर्थियों के दिए गए बैंक अकाउंट से ही

आयोग खर्च की जानकारी लेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें