मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव : कटिहार से कांग्रेस के तारिक अनवर ने दाखिल किया नामांकन पत्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कटिहार। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर बुधवार को कुल दो उम्मीदवार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवार तारिक अनवर एवं निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में हिमराज सिंह ने निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी कटिहार के समक्ष नामंकन दाखिल किया।

निर्वाचन आयोग के जारी घोषणा में कटिहार लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु नामंकन की प्रक्रिया 28 मार्च से जारी है, जिसकी अंतिम तिथि 04 अप्रैल एवं संवीक्षा की तिथि 05 अप्रैल निर्धारित है। उक्त अवधि में किसी भी मान्यता व गैर मान्यता प्राप्त दलों के उम्मीदवार या निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में कोई भी इच्छुक अभ्यर्थी अपना नाजीर रशीद प्राप्त कर अपना नामंकन 04 अप्रैल के अपराह्न 03 बजे तक निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी कटिहार के समक्ष दाखिल कर सकते है।

अब तक कटिहार लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र संख्या -11-कटिहार के लिए कुल 10 उम्मीबदवारो ने क्रमश- जनता दल यूनाईटेड के दुलाल चन्द्र गोस्वामी, राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी से राजकुमार मंडल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से तारिक अनवर, अपना किसान पार्टी से राज किशोर यादव, पीपीआईडी से मारंगी हासदा तथा निर्दलीय से हिमराज सिंह, अशोक कुमार भगत, अहमद अशफाक करीम तथा खालिद मोबारक के द्वारा नाजीर रशीद कटवाया गया है। जिसमें बुधवार तक मात्र तीन उम्मीदवारों ने अब तक नामांकन दाखिल किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें