मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव : कोडरमा में भाजपा ने सात बार हासिल की है जीत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कोडरमा, । कोडरमा संसदीय क्षेत्र साल 1977 में अस्तित्व में आया

था। उस समय से कई बार लोकसभा चुनाव हुए पर इसमें सबसे अधिक भाजपा ने यहां

से सात बार जीत हासिल की है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि भारतीय जनता

पार्टी के लिए कोडरमा परंपरागत सीट रही है।

कोडरमा से भाजपा के

टिकट पर रीतलाल प्रसाद वर्मा 4 बार और भारतीय लोक दल से एक बार, इसी पार्टी

से बाबूलाल मरांडी एक बार, रविंद्र राय एक बार और अन्नपूर्णा देवी एक बार

सांसद के रूप में चुने गए। कांग्रेस से तिलकधारी सिंह ने दो बार और जनता दल

से मुमताज अंसारी ने एक बार जीत हासिल की।

भाजपा से अलग होने के

बाद बतौर निर्दलीय बाबूलाल मरांडी ने एक उपचुनाव और झारखंड विकास मोर्चा से

एक बार जीत हासिल की है। सन 1977 में लोक दल से रीतलाल प्रसाद वर्मा, वर्ष

1980 में पुनः भारतीय जनता पार्टी से रीतलाल प्रसाद वर्मा, 1984 में

कांग्रेस पार्टी से तिलकधारी सिंह, 1989 में भाजपा से रीतलाल प्रसाद वर्मा,

1991 में जनता दल से मुमताज अंसारी, 1996 में भारतीय जनता पार्टी से

रीतलाल प्रसाद वर्मा, 1998 में भाजपा से रीतलाल प्रसाद वर्मा और 1999 में

कांग्रेस से तिलकधारी सिंह ने जीत हासिल की।

2004 में हुए चुनाव

में भाजपा से बाबूलाल मरांडी यहां से सांसद चुने गए परंतु 2006 में

उन्होंने भाजपा को छोड़ दिया और उपचुनाव में बतौर निर्दलीय सांसद चुने गए।

उसके बाद 2009 में हुए चुनाव में झारखंड विकास मोर्चा से बाबूलाल मरांडी

यहां से सांसद बने। 2014 में बाबूलाल मरांडी ने कोडरमा से चुनाव नहीं लड़ा

और तब भाजपा से डॉ रविन्द्र कुमार राय सांसद के रूप में चुने गए। साल 2019

में राजद से भाजपा में शामिल होने पर अन्नपूर्णा देवी को भाजपा ने

उम्मीदवार बनाया और एक बार फिर पार्टी को जीत हासिल हुई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें