मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव : बस्तर में मतदान कराने के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुई पोलिंग पार्टी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बीजापुर

/ रायपुर। लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के नक्सल

प्रभावित बस्तर संभाग में मतदान दल आज सुबह (मंगलवार) को हेलीकॉप्टर से

रवाना हो गए हैं। बस्तर के अंदरूनी इलाकों में हेलीकॉप्टर से 75 केंद्रों

में आज मतदान दल भेजे जा रहे हैं। सुरक्षा कारणों से तीन दिन पहले ही मतदान

दलों को केंद्रों में भेजा जा रहा है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में चुनाव

कराना चुनाव आयोग के लिए बड़ी चुनौती है। यहां 19 अप्रैल को मतदान होना है।

बस्तर

में मतदान को लेकर रायपुर स्थित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में

राज्य के उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलाभ साहू ने मीडिया को जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि, बस्तर नक्सल प्रभावित क्षेत्र है इसलिए चुनाव आयोग ने

यहां 2 एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की है। जो किसी भी अप्रिय स्थिति में

तत्काल चुनाव कार्य में लगे कर्मचारियों और फोर्स के लिए मौजूद रहेगी।

चुनाव

आयोग के मुताबिक बस्तर में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए तैयारी पूरी कर

ली गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान दलों की रवानगी होगी। मतदान केंद्रों

के आसपास पहले से सर्चिंग चल रही है। चुनाव के लिए अतिरिक्त फोर्स की

तैनाती भी की गई है। बस्तर के कई हिस्सों में मतदान दलों को हेलिकॉप्टर से

पहुंचाया जाएगा।

तीन दिन पहले हेलीकाप्टर से पोलिंग पार्टी को भेजा गया

बस्तर

लोकसभा सीट के 1,957 मतदान केंद्र में से अतिसंवेदनशील 150 मतदान केंद्रों

के लिए तीन दिन पहले हेलीकाप्टर से दलों को भेजा गया। इसमें से करीब 75 दल

आज मंगलवार को भेजा गया, जबकि बाकी 75 दल बुधवार को भेजे जाएंगे। इसके लिए

सुबह छह बजे से ही मतदान दलों को बुला लिया गया।

सुबह आठ बजे से पोलिंग पार्टी को लेकर हेलीकाप्टर ने भरी उड़ान

सुबह

आठ बजे से पोलिंग पार्टी को लेकर वायुसेना के हेलीकाप्टर ने उड़ान भरी।

इसके लिए वायुसेना के दस से अधिक हेलीकाप्टर की व्यवस्था की गई है। दूसरी

ओर बस्तर में सुरक्षित मतदान कराने का संकल्प लेकर एक लाख से अधिक बल पिछले

एक माह से बस्तर में निगरानी कर रहा है। केंद्र से सुरक्षा बल की 350

टुकड़ियां भी बस्तर पहुंच चुकी हैं।

वाहनों में लगाई गई है जीपीएस डिवाइस

लोकसभा

निर्वाचन 2024 के लिए प्रथम चरण में 159 मतदान केंद्र और द्वितीय चरण के

कुल 112 मतदान केंद्र संवेदनशील इलाकों में हैं। पहले चरण के लिए 69 रनर और

द्वितीय चरण के लिए 132 रनर की व्यवस्था की गई है। सेक्टर आफिसर और ईवीएम,

वीवीपैट के परिवहन के लिए कुल 11644 वाहनों में जीपीएस लगाए जा रहे हैं।

अब तक पहले चरण के 6 जिलों के 1021 वाहनों में से 274 वाहनों में जीपीएस

डिवाइस लगाई जा चुकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें