मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव: 2019 के चुनाव में बाबूलाल मरांडी थे भाजपा के विरोधी, इस बार बने हैं खेवनहार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

खूंटी,। राजनीति कब क्या करवट लेगी, कौन विरोधी होगा और कौन

साथ देगा, इसे कोई नहीं जानता। राजनीति में राजनेताओं की निष्ठा समय-समय पर

अपनी जरूरत के अनुसार बदलती रहती है। अनुसूचित जनजातियों के लिए सुरक्षित

खूंटी संसदीय सीट को ही लें। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रदेश

अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पार्टी उम्मीदवार अर्जुन मुंडा के सारथी बने हुए

हैं, वहीं 2019 के चुनाव में मरांडी भाजपा के धुर विरोधी थे और कांग्रेस

उम्मीदवार कालीचरण मुंडा के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसके उलट इस

लोकसभा चुनाव में बाबूलाल मरांडी अर्जुन मुंडा की चुनावी नैया के खेवनहार

बने हुए हैं और कालीचरण मुंडा के विरोध में जमकर प्रचार कर रहे हैं। इधर,

तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में राज्य के पूर्व मंत्री राजा पीटर 2019 के संसदीय

चुनाव में अर्जुन मुंडा के विरोध में थे, तो इस चुनाव में उन्होंने अर्जुन

मुंडा को समर्थन देने की घोषणा की है।

अर्जुन मुंडा को मिल सकता है फायदा

राजनीति के जानकार मानते हैं कि बाबूलाल मरांडी का साथ और राजा पीटर के समर्थन का फायदा भाजपा उम्मीदवार को हो सकता है।

भाजपा

के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कुछ दिन पहले ही राजा पीटर से भाजपा

उम्मीदवार को समर्थन देने का आग्रह किया था। बताया जाता है कि राज्य के

पूर्व मद्य निषेध मंत्री राजा पीटर की तमाड़ विधानसभा में अच्छी पकड़ है।

पिछले चुनाव में तमाड़ और खरसावां ने ही भाजपा की लाज बचाई थी। खूंटी,

तोरपा, कोंलेबिरा और सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र में तो कांग्रेस उम्मीदवार

कालीचरण मुंडा ने इतनी अच्छी बढ़त बना ली थी कि वे जीत की दहलीज तक पहुंच ही

गये थे, पर तमाड़ और खरसावां के मतदाताओं ने चुनाव का पाशा ही पलट दिया और

अर्जुन मुंडा 1445 मतों के अंतर से जीत गये। 2019 के लोकसभा चुनाव में तमाड़

विधानसभा क्षेत्र में अर्जुन मुंडा को कुल 86352 वोट तथा कांग्रेस के

कालीचरण मुंडा को 44870 वोट मिले थे। इस प्रकार अर्जुन मुंडा को कालीचरण

के मुकाबले 41482 वोट अधिक मिले थे। जानकार मानते हैं कि राजा पीटर के

खुलकर अर्जुन मुंडा के पक्ष में आ जाने से उनके वोटों में इजाफा हो सकता

है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें