मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में 10 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, आवश्यक सेवाओं को रहेगी छूट

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

देश में आज से कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और हरियाणा जैसे राज्य आज से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करने जा रहे हैं। राज्य सरकारों का कहना है कि मामलों की घटती दर को ध्यान में रखते हुए धीरे-धीरे अनलॉक की प्रक्रिया होनी शुरू होगी। झारखंड के मुख्यमंत्री ने वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर पीएम मोदी का पत्र लिखा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से ब्लैक फंगस पर तीन सवाल किए हैं। इधर कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटे में 1.27 लाख मामले दर्ज किए गए हैं और 2795 मरीजों की मौत हुई है। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक एम्स में भर्ती हुए। रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी की खेप भारत पहुंची।

झारखंड में बढ़ा लॉकडाउन

कोरोना के मामले को देखते हुए झारखंड सरकार ने राज्य में 10 जून तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं की छूट रहेगी।

अब तक देश में 21.6 करोड़ डोज : स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि अब तक देश में 21.6 करोड़ वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। 45 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग में 15.48 करोड़ डोज, हेल्थकेयर को 1.67 करोड़ डोज और फ्रंटलाइन वर्कर्स को 2.42 करोड़ डोज, 18-44 आयु वर्ग को 2.03 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं।

20 लाख टेस्ट रोज : स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि 16-22 फरवरी के बीच प्रतिदिन देश में 7.7 लाख टेस्ट प्रतिदिन किए जा रहे थे। अब हम लगभग 20 लाख टेस्ट प्रतिदिन कर रहे हैं। अब तक हम देश में कुल 34.67 करोड़ टेस्ट कर चुके हैं।

देश में सक्रिय मामलों में 50 फीसदी की कमी : स्वास्थ्य मंत्रालय

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में सक्रिय मामलों में 50 फीसदी की कमी आई है। वहीं बीते 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 1.3 लाख की कमी आई है। उन्होंने कहा कि 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में एक सप्ताह से लगातार मामले घट रहे हैं, जो कि एक अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि तीन मई को देश में 17.13 फीसदी सक्रिय मामले थे अब वह सिर्फ 6.73 फीसदी रह गए हैं।

29 राज्यों में पांच हजार से कम मामले : स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में 29 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश ऐसे हैं जहां प्रतिदिन 5000 से कम मामले दर्ज किए जा रहे हैं। 28 अप्रैल से 4 मई के बीच देश में 531 ऐसे जिले थे जहां प्रतिदिन 100 से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे थे। ऐसे ज़िले अब 295 रह गए हैं।

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 623 नए मामले

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 623 नए मामले सामने आए हैं और 62 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 1423 लोग स्वस्थ भी हो गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें