मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:33 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ के बालागंज चौराहे पर स्कूली बच्चों का प्रदर्शन, दुबग्गा रोड पूरी तरह जाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लखनऊ के बालागंज चौराहे पर स्कूली बच्चों का प्रदर्शन, दुबग्गा रोड पूरी तरह जाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र स्थित जयप्रकाश नारायण स्कूल के छात्रों ने बालागंज चौराहे पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सूचना पाकर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी, पारा और ठाकुरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने समझा-बुझाकर शांत कराया। सभी छात्र-छात्रायें सकुशल विद्यालय परिसर में वापस हो चुके हैं। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उनसे वार्ता की जा रही है।प्रदर्शन कर रहे छात्र छात्राओं का कहना है कि स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी होने की वजह से उनकी शिक्षा अधूरी है। इससे नाराज सैकड़ों बच्चों ने सोमवार को सड़क पर उतरकर दुबग्गा रोड को चारों तरफ से पूरी तरह जाम कर दिया है। पूरे मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन ठप हो गया। सूचना मिलते ही समाज कल्याण विभाग के उच्चाधिकारी, एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी काकोरी, एसडीएम, सीडीओ, शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। छात्र-छात्राओं की समस्याओं एवं मांगों के संबंध में वार्ता की। छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया है। फिलहाल स्कूली बच्चे अपने विद्यालय वापस पहुंच गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें