मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

लालकृष्ण आडवाणी का मार्गदर्शन ऊर्जा, प्रेरणा और दृढ़ संकल्प का स्रोत: सीएम सम्राट चौधरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लालकृष्ण आडवाणी का मार्गदर्शन ऊर्जा, प्रेरणा और दृढ़ संकल्प का स्रोत: सीएम सम्राट चौधरी

नई दिल्ली : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने कई केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं से मुलाकात की।

इसी क्रम में सीएम सम्राट चौधरी ने लालकृष्ण आडवाणी और जेपी नड्डा से भेंट की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं

कि हमें संगठन और विचारधारा के स्तंभ, हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक, वरिष्ठ भाजपा नेता, देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, 'भारत रत्न' लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर शिष्टाचार भेंट का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर हमने उनके स्वास्थ्य और कुशल-क्षेम के बारे में भी जानकारी ली।

उन्होंने आगे कहा कि मैं ईश्वर से उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। लालकृष्ण आडवाणी का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन हम सभी के लिए ऊर्जा, प्रेरणा और दृढ़ संकल्प का निरंतर स्रोत है।

वहीं, सीएम सम्राट चौधरी ने दूसरे 'एक्स' पोस्ट पर कहा कि नई दिल्ली में रविवार को मैंने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ एक औपचारिक बैठक की।

इस अवसर पर बिहार में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने तथा उर्वरक क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। इससे पहले उन्होंने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की थी।

इसे लेकर उन्होंने कहा कि अमित शाह से मुलाकात कर सुरक्षा, सुशासन एवं बिहार के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। सीएम ने आगे कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से शिष्टाचार मुलाकात कर बिहार के आर्थिक विकास, समग्र उन्नयन और प्रगति के विभिन्न आयामों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।

वहीं, मुख्यमंत्री ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार प्रभारी, साथ ही राज्यसभा सदस्य विनोद तावड़े से भी शिष्टाचार भेंट की। साथ ही, उन्होंने नई दिल्ली में रविवार को बिहार एनडीए के नेताओं में शामिल जीतन राम मांझी, ललन सिंह और नित्यानंद राय से मुलाकात की। बता दें कि बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रिमंडल विस्तार होना बाकी है।

सीएम सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। वह राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री हैं। उनके साथ विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें