मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

बंगाल चुनाव से चार दिन पहले बंद हुई शराब की दुकानें, आबकारी विभाग का नया आदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बंगाल चुनाव से चार दिन पहले बंद हुई शराब की दुकानें, आबकारी विभाग का नया आदेश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को देखते हुए राज्य आबकारी विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए मतदान से चार दिन पहले ही शराब की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। नई अधिसूचना के बाद प्रथम चरण वाले जिलों में रविवार रात से ही शराब दुकानों के शटर गिरा दिए गए हैं।सामान्य तौर पर मतदान से 48 घंटे पहले शराब बिक्री पर रोक लगाई जाती है, लेकिन इस बार चुनाव आयोग और प्रशासन की सख्ती के बीच अवधि बढ़ाकर चार दिन कर दी गई है।23 अप्रैल को होने वाले प्रथम चरण के मतदान वाले जिलों दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, कूचबिहार, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर, मालदा, मुर्शिदाबाद, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्धमान और बीरभूम में रविवार रात से शराब की दुकानें बंद कर दी गई हैं।वहीं 29 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान वाले क्षेत्रों में 25 अप्रैल से शराब की दुकानें बंद रहेंगी। राज्य सरकार के शराब भंडार गृहों को भी सोमवार से बंद रखने का निर्देश दिया गया है, जिससे खुदरा दुकानों को अतिरिक्त आपूर्ति नहीं हो सकेगी।इस अचानक फैसले से शराब उपभोक्ताओं में निराशा देखी जा रही है, क्योंकि आमतौर पर लोग 48 घंटे के प्रतिबंध को ध्यान में रखकर पहले से खरीदारी कर लेते हैं। इस बार रविवार को आदेश जारी होते ही उसी दिन से दुकानें बंद करा दी गईं।न्यू टाउन के एक शराब दुकान संचालक ने बताया कि उन्हें रविवार को ही निर्देश मिला कि मतदान से चार दिन पहले दुकान बंद रखनी होगी। उन्होंने कहा कि जिस गोदाम से माल आता है, उसे भी सोमवार से बंद कर दिया गया है।प्रशासन का मानना है कि यह कदम चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शराब के दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें