मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस लुप्त हो जाएगी: राजनाथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रुद्रपुर

(उधमसिंहनगर)। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार

को कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव

के बाद लुप्त हो जायेगी।

रक्षा मंत्री काशीपुर में एक जनसभा को

संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी एवं प्रधानमंत्री का

सैनिकों के प्रति विशेष लगाव है। हमारी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन की

व्यवस्था लागू की। जिसके तहत अब तक 1 लाख करोड़ पूर्व सैनिकों को हस्तांतरित

कर दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सीमा पर

बसे गांवों को अंतिम गांव बता कर उनका विकास नहीं किया पर प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी ने सीमांत गांव को पहला गांव बताकर उनमें बुनियादी ढांचों का

विकास किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में डबल रफ्तार से

उत्तराखंड का विकास हो रहा है।

हमारी सरकार बनने के बाद

अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत का कद ऊंचा हुआ है। भारत के 25 करोड़ लोग गरीबी

रेखा से बाहर निकले हैं। भाजपा जो कहती है वो करती है। आज भारत विश्व के

11वें स्थान की अर्थव्यवस्था से 5वें स्थान पर आ गया है और 2027 तक भारत

विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बन जाएगा। हमने हर घोषणापत्र में किए वादों

को पूर्ण किया है। उन्होंने कहा कि सीएए नागरिकता छीनने वाला नहीं

नागरिकता देने वाला कानून है।उन्होंने भाजपा उम्मीदवार अजय भट्ट को भारी

मतों से विजय बनाने की अपील की।

जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह

धामी ने कहा कि नैनीताल लोकसभा सीट की जनता ने अजय भट्ट को पुनः जिताने का

मन बनाया है। पिछले लोकसभा चुनाव की भांति इस वर्ष भी नैनीताल लोकसभा में

और अधिक मत मिलने चाहिए।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी

अजय भट्ट, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, हरभजन सिंह चीमा, खिलेंद्रर चौधरी,

गुंजन सुखीजा एवं अन्य गणमान्य मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें