मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

अनूपपुर: अमरकंटक रामसेतु पर लगा तड़ित चालक हवा के झोंके से गिरा, पर्यटक गंभीर रूप से घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अनूपपुर: अमरकंटक रामसेतु पर लगा तड़ित चालक हवा के झोंके से गिरा, पर्यटक गंभीर रूप से घायल

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल अमरकंटक के नर्मदा नदी के रामघाट पर बने रामसेतु में मंगलवार की शाम तेज हवा के झोंके के कारण तड़ित चालक नीचे गिर गया। इस दौरान रामसेतु को देख रहे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानिय चिकित्सालय में प्रथमिक उपचार के बाद अनूपपुर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय कृष्णकांत उईके रामसेतु देखने के लिए सेतु पर घूम रहे थे। तभी तड़ित चालक, जो पाये के ऊपरी हिस्से में लगभग 1 इंच फंसा हुआ था, तेज हवा के झोंके से नीचे गिर गया और सीधे उनके कंधे पर आ पड़ा। जिससे युवक के दाहिने कंधे पर गंभीर चोट आई है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक में भर्ती कराया गया और बाद में अनूपपुर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया।12 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणरामसेतु का निर्माण मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम भोपाल द्वारा लगभग 12 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है और जिसका उद्घाटन विगत माह रीवा से मुख्यमंत्री द्वारा किया गया था। इस घटना से रामसेतु में लगे तड़ित चालक की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ गए हैं। सौभाग्य रहा कि इस दौरान रामसेतु में भारी भीड़ नहीं थी, अन्यथा यह और भी गंभीर हादसा हो सकता था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें