जम्मू-कश्मीर में 1 से 2 मार्च को मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की

जम्मू-कश्मीर में 1 से 2 मार्च को मैदानी इलाकों में हल्की बारिश कीसंभावनाजम्मू 27 फरवरी । जम्मू-कश्मीर में मौसम विभाग ने सोमवार को 1 से 2 मार्च को मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसी बीच श्रीनगर ने पिछली रात को 7.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 4.2 डिग्री सेल्सियस तापतान दर्ज किया गया।काजिगुंड में पिछली रात को 5.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 1.5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। पहलगाम में पिछली रात को 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोकरनाग में पिछली रात को 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलर्मग में पिछली रात को माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। कुपवाड़ा शहर में पारा पिछली रात को 3.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 3.1 डिग्री सेल्सियस से ऊपर था।जम्मू ने पिछली रात को 12.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 15.1 डिग्री दर्ज किया गया। बनिहाल में 2.8 डिग्री सेल्सियस, बटोत में 6.5 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 12.6 डिग्री सेल्सियस और भदरवाह 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।लद्दाख के लेह और कारगिल ने माइनस 6.2 डिग्री सेल्सियस और 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।





