मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान के छह जिलों में सुबह-सुबह हल्की बारिश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजस्थान के छह जिलों में सुबह-सुबह हल्की बारिश

जयपुर। पश्चिमी विक्षाेभ की सक्रियता से जयपुर सहित छह जिलों टोंक, सवाई माधोपुर, सीकर, दौसा, भरतपुर में मंगलवार सुबह-सुबह हल्की बारिश हुई। इन शहराें में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवा चल रही है। इससे पहले पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ सोमवार देर रात राजस्थान के कुछ जिलों में मौसम बदला और बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हुई। इसमें जयपुर, अजमेर, सिरोही, उदयपुर, राजसमंद, सवाई माधोपुर, टोंक, पाली, जालोर समेत कई जिले शामिल हैं।देर शाम उदयपुर, कोटा, जयपुर, जोधपुर और अजमेर संभाग के जिलों में बादल छाए थे। मौसम विभाग ने मंगलवार काे भी राजस्थान के पूर्वी जिलों में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र ने मंगलवार काे राज्य के पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ जिलों में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम साफ होने के साथ कई शहरों में सर्दी बढ़ सकती है। राजधानी जयपुर के मौसम में सोमवार को बदलाव हुआ। सुबह मौसम सामान्य रहने से धूप खिली और गर्मी का अहसास हुआ। ऐसे में दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंच गया। इससे लोगों ने गर्म कपड़े भी उतार दिए।शाम को अचानक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे शाम को तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आई। मौसम केन्द्र के अनुसार आगामी दिनों में राजधानी का मौसम सामान्य रहेगा। श्रीगंगानगर में सबसे कम रात का न्यूनतम तापमान चार डिग्री मापा गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें