मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

हत्या के चार दोषियों को आजीवन कारावास, 40 हजार रुपये जुर्माना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हत्या के चार दोषियों को आजीवन कारावास, 40 हजार रुपये जुर्माना

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में वर्ष 2021 में थाना मटौंध क्षेत्र में चाकू मारकर की गई हत्या के मामले में न्यायालय ने चार अभियुक्तों को आजीवन कारावास एवं कुल 40 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 नवंबर 2021 को थाना मटौंध क्षेत्र के ग्राम भूरागढ़ निवासी रियाज खां उर्फ पप्पू पुत्र शहजाद, अंजुम खां उर्फ नूरी पुत्री शहजाद, विल्लू उर्फ अरबाज पुत्र अनवर तथा शैलेंद्र पुत्र मुन्नू ने एक राय होकर गांव के ही एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। मृतक के भाई जयसिंह की तहरीर पर थाना मटौंध में धारा 302/34 भादवि के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामले की विवेचना तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक थाना मटौंध अरविंद सिंह गौर द्वारा की गई। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर 25 अगस्त 2022 को आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।न्यायालय में लोक अभियोजक मनोज कुमार दीक्षित एवं रामकुमार सिंह द्वारा प्रभावी पैरवी की गई। न्यायालय, बांदा द्वारा चारों अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास एवं कुल 40 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया। इस आशय की जानकारी लोक अभियोजक लोक अभियोजक मनोज दीक्षित ने गुरुवार को दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें