मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

आशिक की चाकू गोदकर हत्या मामले में पति पत्नी को आजीवन कारावास

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आशिक की चाकू गोदकर हत्या मामले में पति पत्नी को आजीवन कारावास

पूर्वी चंपारण।तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कमलेश चंद्र मिश्रा ने प्रेम प्रसंग में हुई आशिक की हत्या मामले में दोषी पाते हुए पति पत्नी को आजीवन कारावास एवं प्रत्येक को पंद्रह पंद्रह हजार रूपये अर्थ दंड की सजा सुनायी है। अर्थ दंड नहीं देने पर दो वर्षों की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। वहीं सूचक को पीड़ित घोषित करते हुए पीड़ित प्रतिकर अधिनियम के अंतर्गत मुआवजा देने का आदेश भी दिया गया।सजा पताही थाना के खुटौना निवासी शिल्पी कुमारी एवं शिवहर थाना के हरनाही निवासी उसके पति अजय कुमार की हुई है। मामले में मृतक विकाश कुमार के पिता पताही थाना के कोदरिया निवासी भैरव पंडित ने पताही थाना में मामला दर्ज कराते हुए शिल्पी कुमारी एवं उसके पति अजय कुमार को आरोपित किया था। जिसमें कहा था कि 7 मार्च 2023 को रात्रि करीब नौ बजे उसका पुत्र खाना खाकर टहलने निकला । वह सुबह घर नहीं पहुंचा तो लोगों ने बताया कि वह रात्रि शिल्पी के घर के तरफ जा रहा था। सुबह में थाना क्षेत्र के खुटौना ब्रह्मस्थान के पास पुल के नीचे विकाश का शव मिला, जिसे गला काट कर चौदह बार चाकू से गोद कर हत्या की गई थी।सत्र वाद संख्या 763/2023 विचारण के दौरान अपर लोक अभियोजक ललिता प्रसाद ललिता एवं सहायक अधिवक्ता विकाश कुमार मिश्रा ने छह गवाहों को न्यायालय में प्रस्तुत कर गवाही कराई। फॉरेंसिक जांच में स्पष्ट हुआ कि शिल्पी के घर से बरामद चाकू से ही विकाश की हत्या हुई थी। पुलिस ने अभियुक्त शिल्पी कुमारी के स्वीकृति बयान पर उसके घर से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद की थी । शिल्पी अपने पति के साथ ही मैके में रहती थी। दोनों पक्षों का दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने धारा 302, 201/34 भादवि में दोषी पाते हुए उक्त सजा सुनाए है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें