मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

थाने के मालखाने से लायसेंसी रिवाल्वर गायब, बर्खास्त हेड मोहर्रिर के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
थाने के मालखाने से लायसेंसी रिवाल्वर गायब, बर्खास्त हेड मोहर्रिर के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

प्रयागराज। उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित नैनी कोतवाली के मालखाने से एक लायसेंसी रिवाल्वर गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने रविवार की रात बर्खास्त हेड मोहर्रिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। यह जानकारी सोमवार को पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने दी।उन्होंने बताया कि नैनी कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक नैनी ब्रज किशोर गौतम की तहरीर पर मालखाना की देखभाल करने वाले बर्खास्त हेड मोहर्रिर राजेन्द्र प्रसाद पुत्र भगौती प्रसाद के खिलाफ आईपीसी की धारा 409 के तहत दर्ज किया गया है। राजेन्द्र प्रसाद कौशाम्बी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बाकरगंज गांव के निवासी हैं। डीसीपी यमुनानगर ने बताया कि थाने के मालखाने से एक लायसेंसी रिवाल्वर गायब होने के मामले में टीम गठित कर जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्य और प्रमाण एवं दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। मामला अति गंभीर है, दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें