मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

LIC पॉलिसी हो लैप्‍स तो कंपनी दे रही है फिर से चालू कराने का मौका, कोरोना संकट को देखते हुए दी ये सुविधा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली : अगर आपकी कोई एलआईसी पॉलिसी हाल में लैप्स हो गई थी, तो उसे रिवाइव करवाने का आपके पास एक और मौका है। लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने कोरोना महामारी को देखते हुए लोगों को अपनी लैप्स हो चुकी पॉलिसीज को फिर से चालू कराने का यह अवसर दिया है। सरकारी स्वामित्व वाली दिग्गज इंश्योरेंस कंपनी की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह विशेष रिवाइवल कंपेन सात जनवरी से शुरू हुआ है। यह विशेष अभियान छह मार्च, 2021 तक जारी रहेगा। इस अभियान के तहत कंपनी के ग्राहक अपनी लैप्स हो चुकी पॉलिसीज को फिर से चालू करा पाएंगे।

इस प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि एलआईसी ने अपने 1526 कार्यालयों को इसके लिए अधिकृत कर दिया है, जहां विशेष मेडिकल टेस्ट की दरकार नहीं होगी।

कंपनी की ओर से जारी रिलीज के मुताबिक इस विशेष रिवाइवल स्कीम के तहत ऐसे एलिजिबल प्लान की विशेष पॉलिसीज को रिवाइव किया जा सकता है, जिसके अनपेड प्रीमियम के भुगतान के लिए तय तिथि को बीते हुए अभी पांच साल नहीं हुए हैं। हालांकि, इसके लिए कई तरह की नियम और शर्तों को ध्यान में रखना होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें