उपराज्यपाल ने केंद्र शासित प्रदेश को नई वंदे भारत ट्रेन समर्पित करने के लिए माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी का किया आभार व्यक्त
कटरा
30 दिसंबर माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री माता
वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली मार्ग के लिए दूसरी वंदे भारत ट्रेन को आज
डिजिटल माेड से अयोध्या से हरी झंडी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उपराज्यपाल
मनोज सिन्हा और पीएमओ के केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह श्री
माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाने के समारोह में
शामिल हुए।
इस अवसर पर उपराज्यपाल ने केंद्र शासित प्रदेश
को नई वंदे भारत ट्रेन समर्पित करने के लिए माननीय प्रधान मंत्री श्री
नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर के लिए
ऐतिहासिक दिन है। श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली मार्ग के लिए
दूसरी वंदे भारत ट्रेन भक्तों को यात्रा में आसानी और नागरिकों को अधिक
आराम प्रदान करेगी।
उपराज्यपाल ने कहा कि माननीय प्रधान
मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में तेजी से
गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे का विकास हो रहा है। समावेशी विकास के लिए
अंतिम मील कनेक्टिविटी ने दूर-दराज के क्षेत्रों में नागरिकों के लिए जीवन
को आसान बनाया है, आर्थिक गतिविधियों और आजीविका के अवसरों में वृद्धि की
है। जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश ने पिछले चार वर्षों में
सामाजिक-आर्थिक विकास में प्रभावशाली प्रगति की है। हमने अभूतपूर्व परिमाण
की सड़क और रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शुरू की हैं और उन्हें
अभूतपूर्व गति से कार्यान्वित किया जा रहा है। यह केंद्र शासित प्रदेश की
सर्वांगीण प्रगति के लिए हमारी अटल प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।
उपराज्यपाल
ने अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की प्रतिबद्धता दोहराई।
उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हम चार स्तंभों,
चार जातियों-गरीब, युवा, महिला और किसान के लिए प्रतिबद्ध हैं और इनके लिए
काम कर रहे हैं, जो विकसित भारत के निर्माता होंगे।
उन्होंने
पर्यटन क्षेत्र में दर्ज अभूतपूर्व वृद्धि पर भी प्रकाश डाला और क्षेत्र
में धार्मिक पर्यटन सर्किट को मजबूत करने के लिए प्रशासन के प्रयासों को
साझा किया।
उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू संभाग के कई
अविश्वसनीय पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी आमद देखी जा रही है और
दूरदराज की स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल रहा है। शिव खोड़ी श्राइन
बोर्ड शिव खोडी तीर्थ के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मुझे उम्मीद है कि आने
वाले दिनों में कटरा से शिव खोड़ी तक हेली सेवा शुरू हो जाएगी।





