मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

शिकार की तलाश में आया तेंदुआ वन विभाग के पिंजड़े में कैद हुआ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शिकार की तलाश में आया तेंदुआ वन विभाग के पिंजड़े में कैद हुआ

बहराइच। जनपद में जंगल से आबादी क्षेत्र में शिकार के लिए आया एक बार​ फिर तेंदुआ पकड़ा गया है। वन विभाग द्वारा जंगल से सटे गांव अयोध्यापुरवा में लगाए गए पिंजड़े में तेंदुआ गुरुवार की अर्धरात्रि को कैद हो गया। वन कर्मियों द्वारा उसे रेस्क्यू कर रेंज कार्यालय ले जाया गया और स्वास्थ्य जांच के बाद जंगल में छोड़ने की ​प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू कर दी गई।डीएफओ बी शिव शंकर ने बताया कि जिले की सीमावर्ती जंगलों से अक्सर जंगली जीव शिकार की तलाश करते हुए आ जाते हैं। ऐसे ही एक तेंदुआ सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुजौली में कई दिनों से लोगों के लिए आतंक का पर्याय बना हुआ था। तेंदुए लोगों पर हमला कर रहा था। उसे पकड़ने के लिए 12 अक्टूबर को अयोध्यापुरवा में पिंजड़ा लगाया गया था। बीती गुरुवार रात करीब एक बजे वन विभाग के लगाए पिंजड़े में तेंदुआ आकर कैद हो गया। उसे पिंजड़े के साथ रेस्क्यू कर वन कर्मियों द्वारा रेंज कार्यालय लाया गया है।डीएफओ ने बताया कि तेंदुए का तीन डॉक्टरों के पैनल से स्वास्थ्य जांच के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें