मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

नवादा में शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, बुर्का पहन करती थी धंधा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नवादा ।नवादा में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने

अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित रजौली चेकपोस्ट पर सोमवार को एक बस की तलाशी के

दौरान एक महिला तस्कर को विदेशी शराब व बीयर के साथ गिरफ्तार किया है।

उत्पाद

टीम को महिला तस्कर गिरोह द्वारा बस से शरब की तस्करी किये जाने की सूचना

मिली थी। सूचना पर अधीक्षक मद्य निषेध अरुण कुमार मिश्रा ने हर बस की सख्ती

से तलाशी लेने का निर्देश दिया। इसी आलोक में जांच टीम ने झारखंड से आ रही

श्री सियाराम रथ नामक बस जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 27 बी 4615 थाद्ध

उसे जांच के लिए चेकपोस्ट पर रोका। सघन तलाशी के दौरान एक महिला को शराब की

बैग के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार महिला तस्कर शराब की

खेप लेकर कोडरमा से बिहारशरीफ जा रही थी। गिरफ्तार महिला रुबी खातून नालंदा

जिले के बिहारशरीफ थाने के छज्जू मोहल्ले के मोहम्मद इरफान की पत्नी बतायी

जाती है। उसके पास से कुल 30 बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी। जिसमें रॉयल

स्टैग व्हिस्की का 750 एमएल का 6 बोतल व गॉडफादर बीयर 500 एमएल का 24 बोतल

शामिल हैं।

इसकी कुल मात्रा 16.5 लीटर आंकी गयी। पूछताछ में महिला

ने बताया कि वह कोडरमा से शराब लेकर बिहारशरीफ जा रही थी। बता दें स्थानीय

पुलिस की ओर से लगातार शराब तस्करों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा

है ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें