मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ अग्निकांड को लेकर नेताओं ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लखनऊ अग्निकांड को लेकर नेताओं ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड में कई छात्रों की मौत को लेकर शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है। विभिन्न नेताओं ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने आईएएनएस से कहा कि लखनऊ के एक कोचिंग संस्थान में आग लगने से छात्रों की दुखद मौत हुई है। यह बेहद पीड़ादायक घटना है और सरकार की संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।

वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अलीगंज हादसे को अत्यंत दुखद बताया।

उन्होंने कहा कि इस घटना ने सभी को गहरे स्तर पर प्रभावित किया है। सरकार मृतकों के परिवारों के साथ खड़ी है और घायलों के इलाज को लेकर पूरी तरह चिंतित है। मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भी हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।

उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और जिला तथा राज्य प्रशासन के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य चलाया।

भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि योगी सरकार ने इस मामले में सख्त कदम उठाए हैं और जांच टीम का गठन किया गया है। सरकार भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है।

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने भी इस घटना को हृदय विदारक बताया।

उन्होंने कहा कि चार अधिकारियों के निलंबन की खबरें सामने आई हैं और एसआईटी का गठन किया गया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट समेत अन्य कारणों की चर्चा हो रही है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा। रिपोर्ट मिलने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार दोषियों के खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई करेगी।

इस बीच, मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम भी अलीगंज स्थित घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया। जांच एजेंसियां आग लगने के कारणों और सुरक्षा संबंधी संभावित लापरवाहियों की गहन पड़ताल कर रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें