मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल के एमपी नगर में देर रात बवाल, क्लब के बाहर युवतियों में झगड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भोपाल के एमपी नगर में देर रात बवाल, क्लब के बाहर युवतियों में झगड़ा

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एमपीनगर इलाके में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक क्लब के बाहर चार युवतियों के बीच जमकर हाथापाई हो गई। घटना देर रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, एमपीनगर स्थित ड्रैगन हॉर्स क्लब के बाहर बीच सड़क पर चार युवतियां आपस में भिड़ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सभी युवतियां नशे की हालत में थीं और मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर ही मारपीट शुरू हो गई, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक युवती के हाथ की उंगली कटकर अलग हो गई, जिसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अभी तक युवतियों के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल युवती का हाल जाना। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले 16 मार्च को भोपाल में कोलार स्थित डी-मार्ट के सामने एक ट्रैफिक सिपाही और रेलवे की महिला कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हो गई थी। विवाद की शुरुआत रेलवे कर्मियों की बस रोकने को लेकर हुई थी। ​आरोप था कि ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने महिला कर्मचारियों के साथ बदसलूकी और मारपीट की।

इसके जवाब में बस में सवार महिलाओं ने भी सिपाही के साथ सड़क पर ही मारपीट की थी। वहीं, महिलाओं पर सिपाही की वर्दी फाड़ने का आरोप लगा था। हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद दोनों पक्ष कोलार थाने पहुंच गए थे, जहां रेलवे कर्मियों ने आरोप लगाया था कि सिपाही ने मर्यादा लांघी थी। पुलिस ने इस मामले की सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें