मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:21 · नई दिल्ली संस्करण

मेरठ के कालिंदी गांव में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, 25 गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मेरठ के कालिंदी गांव में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, 25 गिरफ्तार

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के कालिंदी गांव में बुधवार रात दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिससे गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 25 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानकारी के अनुसार, गांव में चुनावी रंजिश को लेकर नितिन और धीरेंद्र के बीच विवाद हुआ।

इस झगड़े के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग की गई; करीब 40 राउंड से अधिक गोलियां चलीं। फायरिंग करते और हथियारों के साथ भागते लोगों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया।

घटना की सूचना मिलते ही सरधना थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गांव में घेराबंदी कर कुल 25 लोगों को गिरफ्तार किया।

इस दौरान पुलिस ने चार असलहा और तीन वाहन भी बरामद किए, जिनमें कुछ असलहा वैध लाइसेंस वाले थे। बरामद हथियारों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।

एसएसपी मेरठ डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि सरधना थाना क्षेत्र के कालिंदी से बुधवार रात सूचना मिली कि दो पक्षों में झगड़ा हुआ। शिकायतकर्ता ने फायरिंग की भी सूचना दी थी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे गांव की घेराबंदी कर 25 लोगों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है और इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

इस घटना ने स्थानीय लोगों में डर और असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है। ऐसे में पुलिस ने एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच से यह स्पष्ट हुआ है कि विवाद राजनीतिक और व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें