मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

मुजफ्फरनगर में देर रात मुठभेड़, गोली लगने के बाद बदमाश गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुजफ्फरनगर में देर रात मुठभेड़, गोली लगने के बाद बदमाश गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में बुधवार की देर रात थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक लुटेरा गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी पुलिस की कांबिंग के दौरान पकड़ लिया गया।

मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान इदरीश पुत्र अनीश निवासी महावतपुर थाना सिविल लाइन, रूड़की (हरिद्वार) के रूप में हुई है। वहीं उसके साथी निहाल उर्फ रिहान पुत्र नसीर आलम, जो उसी गांव का रहने वाला है, को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, चाकू, मोटरसाइकिल और लूट के 4,500 रुपए बरामद किए हैं।

घटना के संबंध में सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि बुधवार को दिन में ही आस मोहम्मद पुत्र मुश्ताक निवासी बिलासपुर थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर ने पुलिस को तहरीर दी थी कि दो अज्ञात बदमाशों ने उनके पिता से पैसे लूट लिए और विरोध करने पर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि लूट की वारदात में शामिल बदमाश ए-टू-ज़ेड रोड की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई।

मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की बाइक फिसलकर गिर गई, जिससे एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने तुरंत इलाके की कांबिंग की और कुछ ही दूरी पर उसे भी पकड़ लिया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने लूट की वारदात को कबूल कर लिया है। पुलिस अब इन दोनों की आपराधिक पृष्ठभूमि खंगाल रही है।

सीओ राजू कुमार साव ने कहा, "जब पुलिस ने बदमाशों को घेरा, तो उन्होंने जान से मारने की नियत से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा के तहत फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी।

दूसरा बदमाश भागने की कोशिश में पकड़ा गया। दोनों बदमाश हरिद्वार जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनके पास से हथियार, मोटरसाइकिल और लूट के रुपए बरामद किए गए हैं। इनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है, और आगे की कार्रवाई की जा रही है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें