मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

बॉडी शेमिंग करने वालों को लारा दत्ता ने दिया करारा जवाब

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मिस

यूनिवर्स और एक्ट्रेस लारा दत्ता इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज

'स्ट्रैटेजी : बालाकोट एंड बियॉन्ड' को लेकर चर्चा में हैं। लारा ने अपने

करियर में कई सुपरहिट फिल्में की हैं। पिछले कुछ समय से अभिनय क्षेत्र से

दूर रहीं लारा वापसी कर रही हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने गंदे कमेंट्स और

ट्रोलिंग को लेकर अपनी राय रखी है।

लारा दत्ता ने

नकारात्मक टिप्पणियों और ट्रोलिंग पर अपने विचार खुलकर शेयर किए। उन्होंने

कहा कि व्यक्तिगत रूप से मैं सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय नहीं हूं। मैं

सोशल मीडिया पर उतना ही सक्रिय हूं जितना मैं रहना चाहती हूं। अगर मुझे

लगातार फॉलोअर्स, लाइक और कमेंट चाहिए तो मुझे इसके साथ आने वाली हर चीज के

लिए तैयार रहना होगा। लारा ने कम फॉलोअर्स होने के बारे में कहा कि मेरे

सोशल मीडिया फ़ीड में मेरे लिए विशेष चीजें हैं, विशेष चीजें जिन्हें मैं

उन लोगों के साथ शेयर करना चाहती हूं, जो मेरे सच्चे अनुयायी हैं। इसलिए

मेरे ज्यादा फॉलोअर्स नहीं हैं, लेकिन जो लोग सोशल मीडिया पर रियल हैं, वे

कभी भी आपके बारे में बुरा नहीं बोलेंगे। मुझे ऐसा लगता है कि मुझे बहुत

अधिक ट्रोलिंग और भद्दे कमेंट्स का सामना नहीं करना पड़ेगा।

लारा

दत्ता ने कहा कि लोग अपनी राय रखने के हकदार हैं, वे मुझे बूढ़ा, मोटा कह

सकते हैं, लेकिन क्या इन सब चीजों से मेरी जिंदगी में कोई फर्क पड़ेगा।

मुझे पता है कि कुछ लोग ट्रोल कर रहे हैं और मुझे नहीं पता कि वे अपने जीवन

में क्या कर रहे हैं, इसलिए मैं किसी के लिए कुछ नहीं बोल सकती।"

लारा

के काम की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगी।

यह फिल्म 'वेलकम' का तीसरा भाग है। इसमें अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील

शेट्टी, संजय दत्त, अरशद वारसी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडीज और दिशा

पटानी भी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें