मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:47 · नई दिल्ली संस्करण

चीन के गांसु में लैंडस्लाइड, 21 की मौत, 7 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चीन के गांसु में लैंडस्लाइड, 21 की मौत, 7 घायल

बीजिंग। उत्तर-पश्चिमी चीन के गांसु प्रांत में हुए भूस्खलन में 21 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हुए हैं। स्थानीय प्रशासन ने बुधवार को बताया कि घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है। सभी घायलों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है।

यह हादसा मंगलवार सुबह गांसु प्रांत के लोंगनान शहर के नान्हे टाउनशिप के रेनजांग गांव में हुआ। अचानक हुए भूस्खलन की चपेट में 33 लोग आ गए थे। इनमें से 5 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि 21 लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी।

हादसे के तुरंत बाद आपदा राहत, दमकल और पुलिस सहित कई बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, चीन के प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय ने स्थिति को देखते हुए लेवल-3 भू-आपदा रक्षा प्रतिक्रिया लागू कर दी। साथ ही एक स्पेशल वर्किंग ग्रुप भी मौके पर भेजा गया।

बचाव अभियान में 345 राहतकर्मियों और 10 खोजी कुत्तों को लगाया गया।

मौके पर जेसीबी और अन्य मशीनों से मलबा हटाया गया जबकि एंबुलेंस लगातार तैनात रहीं। बचाव दलों ने लोगों की तलाश, राहत और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास का काम भी किया।

गांसु प्रांतीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि जिले में चार आपातकालीन मेडिकल टीमें भेजी गईं।

इनमें आईसीयू, ट्रॉमा उपचार और बाल चिकित्सा (पीडियाट्रिक) विशेषज्ञ शामिल थे। इसके अलावा 13 स्वास्थ्यकर्मियों को भी राहत कार्य में लगाया गया।

साथ ही, गांसु प्रांतीय पीपुल्स हॉस्पिटल से क्रिटिकल केयर, ऑर्थोपेडिक्स और सामान्य सर्जरी के तीन विशेषज्ञों को भी मौके पर भेजा गया, ताकि घायलों का बेहतर इलाज किया जा सके।

प्रशासन ने इलाज के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया और दूरस्थ परामर्श की सुविधा भी शुरू की।

विशेषज्ञों के अनुसार, चीन भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं के प्रति बेहद संवेदनशील देश है।

इसकी प्रमुख वजह यह है कि देश का लगभग 69 प्रतिशत हिस्सा पहाड़ी या पठारी क्षेत्र है, जहां सक्रिय टेक्टोनिक प्लेटें, कमजोर मिट्टी और मानसून के दौरान होने वाली तेज बारिश अक्सर भूस्खलन जैसी घटनाओं को जन्म देती हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें