मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:38 · नई दिल्ली संस्करण

जमीन घोटाला मामले में आरोपित अफसर अली की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 22 को

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाला मामले के आरोपित मोहमद अफसर अली की जमानत याचिका पर बुधवार को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत सुनवाई हुई। अदालत ने ईडी को जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया है। अब पीएमएलए कोर्ट में अगली सुनवाई 22 जून को होगी। अफसर अली की ओर से 14 मई को जमानत की गुहार अदालत से लगाई गई थी।उल्लेखनीय है कि 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में ईडी ने उसे 17 अप्रैल को कोर्ट की अनुमति पर गिरफ्तार किया था। अफसर बरियातू में सेना की 4.5 एकड़ जमीन घोटाले में भी आरोपित है। इस मामले में उसकी जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। अफसर अली जमीन की फर्जी दस्तावेज बनाने का मास्टरमाइंड था। सेना की कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा मामले में 14 अप्रैल, 2023 को ईडी ने उसे गिरफ्तार किया था। उसी समय से वह जेल में है। बड़गाई की 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित 11 आरोपितों को ईडी ने गिरफ्तार किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें