मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:52 · नई दिल्ली संस्करण

Land For Job Scam: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले में पूर्व सीएम लालू यादव, राबड़ी देवी और उनकी बेटी मासा भारती को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दे दी है.

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

Land For Job Scam: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और उनकी बेटी व आरजेडी सांसद मीसा भारती को जमीन के बदले नौकरी मामले में जमानत मिल गई है. रॉउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव, मीसा भारती और राबड़ी देवी को 50 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दी. मामले की अगली सुनवाई 29 मार्च को होगी.

रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले में तीनों आरोपी मंगलवार (15 मार्च) को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए थे. सुनवाई शुरू होने पर सभी आरोपियों ने कोर्ट में जज के सामने अपनी उपस्थिति हाथ उठाकर दर्ज कराई.

कोर्ट ने दी जमानतइसके बाद लालू यादव, मीसा भारती और राबड़ी देवी ने कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की. कोर्ट ने तीनों की याचिका मंजूर करते हुए सभी आरोपियों को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत का आदेश दिया.

लालू यादव पर आरोप है कि उन्होंने रेल मंत्री रहते हुए नौकरी के बदले में लोगों से जमीन ली थी. सीबीआई ने बीते साल 18 मई को लालू यादव के खिलाफ केस दर्ज किया था.

सीबीआई और ईडी ने की पूछताछइसके पहले 6 मार्च को सीबीआई पटना स्थिति राबड़ी देवी के आवास पर पहुंची थी जहां उसने पूर्व सीएम से सवाल-जवाब किए थे. अगले ही दिन 7 मार्च को सीबीआई की टीम दिल्ली स्थित मीसा भारती के आवास पर पहुंची. यहां पर सीबीआई ने घोटाला मामले में लालू यादव से पूछताछ की थी.

पूछताछ के तीन दिन बाद ईडी की टीम ने लालू यादव, तेजस्वी यादव और उनके परिवार व करीबियों के करीब 15 ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान ईडी ने दावा किया था कि उसे छानबीन के दौरान 600 करोड़ के आर्थिक अपराध का पता चला है. ईडी ने बताया कि 1 करोड़ कैश, 1900 डॉलर, 540 ग्राम सोना और 1.5 किलो सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें