Land for Job Scam Case: नौकरी के बदले जमीन ‘घोटाला’ मामले में ईडी का बयान

Land for Job Scam Case: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नौकरी के बदले जमीन ‘घोटाला’ मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटियों और करीबी सहयोगियों के परिसरों पर शुक्रवार (10 मार्च) को छापेमारी की. ईडी ने शनिवार (11 मार्च) को बताया कि छापेमारी के दौरान क्या मिला है.
ईडी ने कहा कि उसे छापेमारी में 1 करोड़ रुपये नकद, 1900 अमेरिकी डॉलर, करीब 540 ग्राम गोल्ड, सोने के 1.5 किलोग्राम जेवरात (इसकी कीमत करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये) और कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज मिले.





