मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

लैंबॉर्गिनी केस : तंबाकू कारोबारी का बेटा शिवम मिश्रा गिरफ्तार, पांच टीमों ने कानपुर में दबोचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लैंबॉर्गिनी केस : तंबाकू कारोबारी का बेटा शिवम मिश्रा गिरफ्तार, पांच टीमों ने कानपुर में दबोचा

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए हाई-प्रोफाइल लैंबॉर्गिनी हादसे में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम पर आरोप है कि उसने तेज रफ्तार लैंबॉर्गिनी कार से ऑटो और बुलेट सवारों को टक्कर मार दी थी, जिसमें चार लोग घायल हो गए थे।

पुलिस ने उसे गुरुवार को कानपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पांच पुलिस टीमें गठित की गई थीं। सूचना मिली थी कि शिवम मिश्रा कानपुर में मौजूद है। इसके बाद टीमें सक्रिय हुईं और उसे हिरासत में लेकर अदालत में प्रस्तुत किया गया।

मामले में आगे की विधिक और विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।

गौरतलब है कि रविवार दोपहर ग्वालटोली क्षेत्र स्थित वीआईपी रोड पर लैंबॉर्गिनी कार तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पहले ऑटो और बुलेट से टकराई, फिर फुटपाथ पर चढ़ गई। हादसे में वाहन सवारों समेत कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने कार को घेर लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लैंबॉर्गिनी के पीछे चल रही एक अन्य कार से आए सुरक्षाकर्मियों ने चालक को निकालने का प्रयास किया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया।

इस दौरान कार का शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाला गया और निजी अस्पताल पहुंचाया गया।

चालक की ओर से दौरा पड़ने के कारण हादसा होने का दावा किया गया था, हालांकि पुलिस जांच में पाया गया है कि घटना के समय कार शिवम मिश्रा ही चला रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें