मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

रेलवे भर्ती घोटाले में लालू, राबड़ी, मीसा राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रेलवे भर्ती घोटाले में लालू, राबड़ी, मीसा राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश

रेलवे भर्ती घोटाले में लालू, राबड़ी, मीसा राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश

नई दिल्ली, 15 मार्च । पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव आज (बुधवार) अपनी पत्नी राबड़ी देवी और पुत्री सांसद मीसा भारती के साथ रेलवे भर्ती घोटाला मामले में दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। पिछले साल सात अक्टूबर को सीबीआई ने इन तीनों समेत 16 आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

रेलवे भर्ती घोटाला मामले में सीबीआई भोला यादव और हृदयानंद चौधरी को गिरफ्तार कर चुकी है। भोला 2004 से 2009 तक लालू के ओएसडी रह चुके हैं। यह घोटाला लालू के रेल मंत्री रहने के दौरान का है। भोला को ही इस घोटाले का मास्टर-माइंड माना जा रहा है।

आरोप है कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते नौकरी के बदले जमीन देने के लिए कहा जाता था। इस काम को अंजाम देने का काम भोला यादव को सौंपा गया था। भोला यादव 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में बहादुरपुर से विधायक चुने गए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें